Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Indian Army will be further strengthened with state-of-the-art drones', statement by Lieutenant General Ramch

Army:  'भारतीय सेना को किया जाएगा अत्याधुनिक ड्रोनों से और सशक्त', लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी का बयान

Wed, 06 Nov 2024 03:53 AM IST
शुभम कुमार एन अर्जून
एन अर्जून Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 03:53 AM IST
सार

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने मंगलवार को कहा है कि युद्धों में ड्रोन काफी असरदार साबित हो रही है। भारतीय सेना अपनी ईकाइयों और संरचनाओं को अत्याधुनिक ड्रोनों से और अधिक सशक्त करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
'Indian Army will be further strengthened with state-of-the-art drones', statement by Lieutenant General Ramch
प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने मंगलवार को कहा है कि युद्धों में ड्रोन काफी असरदार साबित हो रही है। भारतीय सेना अपनी ईकाइयों और संरचनाओं को अत्याधुनिक ड्रोनों से और अधिक सशक्त करने की तैयारी कर रही है। यह बात उन्होंने कोलकाता के विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय  'ईस्ट टेक -2024' रक्षा प्रौद्योगिकी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


रामचंद्र तिवारी ने किया आग्रह
तिवारी ने सशस्त्र बलों के लिए हथियार व उपकरण बनाने वाले रक्षा उपक्रमों से ऐसे शक्तिशाली ड्रोन उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जो काफी ऊंचाई व चुनौतीपूर्ण वातावरण में काम कर सकें, जहां सैनिकों के पहुंचने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा, दुनियाभर की सेनाओं, खास तौर पर हमारे पड़ोस में इसकी बढ़ती क्षमताओं के मद्देनजर प्रभावी ड्रोन-रोधी प्रणाली का होना सुरक्षा को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही तिवारी ने कहा, सैनिकों और संसाधनों की रक्षा में सुधार के लिए अत्याधुनिक तकनीक ही आगे बढऩे का रास्ता है। पूर्वी क्षेत्र में उच्च आर्द्रता को देखते हुए, विशेष रूप से अग्रिम मोर्चों में गोला-बारूद के लिए नमी-रोधी भंडारण की स्थिति कुछ ऐसी है, उसके लिए भारतीय रक्षा उद्योग से सकारात्मक समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल आरसी ने दिया जोर
दूसरी ओर बाद में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल आरसी श्रीकांत ने कहा कि रक्षा उद्योग और सशस्त्र बल अब विभिन्न ड्रोन-रोधी तकनीक विकसित कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न अभियानों में शामिल किया जा रहा है।सशस्त्र बल और रक्षा उद्योग इसे देखते हुए दोनों पूरी तरह से तैयार हैं और इस तथ्य से अवगत हैं कि हमें जवाबी उपाय विकसित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed