फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army Tiger Triumph battalion group takes part in military exercise news in hindi

Tiger Triumph: भारतीय सेना की बटालियन का सैन्य अभ्यास; भारत-अमेरिका के सैनिक पूर्वी तट पर आजमा रहे ताकत-तकनीक

Wed, 27 Mar 2024 04:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 27 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

भारतीय सेना के बटालियन समूह ने 'टाइगर ट्राइंफ' अभ्यास में हिस्सा लिया। पूर्वी तट पर  हो रहे सेना के तीनों विंग के इस अभ्यास में भारत और अमेरिका के सैनिक ताकत और तकनीक को आजमा रहे हैं। इस अभ्यास का मकसद अपने युद्ध कौशल को निखारना है।

विज्ञापन
Indian Army Tiger Triumph battalion group takes part in military exercise news in hindi
सैनिकों के टाइगर ट्राइम्फ अभ्यास के दौरान भारतीय और अमेरिकी सैनिक - फोटो : ani

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच तीनों सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा है। इसका मकसद युद्ध कौशल निखारना और जटिल चुनौतियों से निपटने के प्रभावी तरीके विकसित करना है। अभ्यास में शामिल भारतीय सेना के बटालियन समूह में 700 से अधिक कर्मी शामिल हैं। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच चल रहे ट्राई सर्विस एक्सरसाइज - 'टाइगर ट्रायम्फ -24' में भाग ले रहे सैनिक पूर्वी समुद्री तट पर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। 14 दिवसीय अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और उसके बाद काकीनाडा में समुद्री चरण शामिल है।
विज्ञापन


31 मार्च तक चलेगा सैन्य अभ्यास; भारत-अमेरिका के सैनिकों का आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर फोकस
सेना ने कहा, 18-31 मार्च तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का मकसद सैनिकों को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के लिए और बेहतर तरीके से तैयार करना है। सेना के मुताबिक थल सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच कैसे अंतरसंचालन को बेहतर बनाया जाए, इसकी संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इसके अलावा दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेज और सुचारु समन्वय को सक्षम बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को और बेहतर बनाने पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन


किन उपकरणों और तकनीकों से जुड़े अभ्यास हो रहे हैं
अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेना नए खरीदे गए या हाल ही में शामिल किए गए हथियारों और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं का प्रदर्शन करते हैं। भारतीय सेना की टुकड़ी में पैदल सेना, मशीनों से लैस पैदल सेना, पैरा (विशेष बल), तोपखाने, इंजीनियों और अन्य सहायक हथियारों के घटक शामिल हैं। इसके अलावा ड्रोन, एंटी- ड्रोन उपकरण और आईसीवी (पैदल सेना लड़ाकू वाहन) की मिश्रित प्रणालियों से जुड़े अभ्यास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों की ये गतिविधियां बेहद अहम
इस अभ्यास में विशेषज्ञों के बीच आदान-प्रदान किया जा रहा है। भारतीय और अमेरिकी सैनिक क्रॉस-बोर्ड यात्राएं कर रहे हैं। सैनिकों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए मैत्रीपूर्ण खेल मैच भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी रक्षा बलों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दोनों देशों के बीच संयुक्त परिचालन क्षमता और खुफिया जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed