{"_id":"63d0a439741eb71eaf3ef23f","slug":"indian-army-tender-floated-for-130-drones-jet-pack-suit-under-emergency-procurement-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: दुश्मन की हर चाल का जवाब देने को तैयार सेना, सैनिकों के लिए खरीदने जा रही 'जेटपैक'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: दुश्मन की हर चाल का जवाब देने को तैयार सेना, सैनिकों के लिए खरीदने जा रही 'जेटपैक'
Wed, 25 Jan 2023 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:08 AM IST
सार
सेना ने फास्ट ट्रैक प्रोसीजर (FTP) के जरिए इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी किया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और दुश्मन की हर चाल का जवाब देने के लिए भारतीय सेना खुद को लगातार हाईटेक कर रही है। इस बीच सेना ने सैनिकों के लिए जेटपैक सूट, नई पीढ़ी के ड्रोन सिस्टम और रोबोट की आपातकालीन खरीदी के लिए निविदाएं जारी की हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी के मुताबिक, सेना सैनिकों को 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भरने के लिए 48 जेटपैक सूट, 100 रोबोट और 130 फास्ट-ट्रैक 'टीथर्ड' ड्रोन सिस्टम की खरीदी करेगी। सेना ने कहा है कि जेटपैक सूट, सैनिकों के लिए सुरक्षित व नियंत्रित टेक-ऑफ और लैंडिंग वाला होना चाहिए, जो किसी भी दिशा में उतर सकता हो। इसके अलावा रोबोटों को 10,000 फीट तक की ऊँचाई पर काम करने में सक्षम होना चाहिए। वहीं ड्रोन लंबे समय तक सीमा रेखा के पार निगरानी के लिए उपयुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
हालिया संघर्षों से भारत ने लिया सबक
अधिकारी के मुताबिक, सेना की ओर से आपातकालीन खरीद के लिए ये निविदाएं जारी की गई हैं। यह कदम भारत ने हालिया वैश्विक संघर्षों को देखते हुए उठाया है। जिसमें आर्मेनिया-अजरबैजान से लेकर रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष हो या फिर पूर्व में चीन के साथ सैन्य टकराव। सेना ने फास्ट ट्रैक प्रोसीजर (FTP) के जरिए इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट के तहत 48 जेट पैक सूट खरीदने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी किया है।
विज्ञापन