{"_id":"5dfe2b838ebc3e880e395a62","slug":"indian-army-rubbishes-social-media-claims-about-opening-loc-fence-capturing-pok-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पीओके के गांव पर कब्जे की खबरों को किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पीओके के गांव पर कब्जे की खबरों को किया खारिज
Sat, 21 Dec 2019 10:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
भारतीय सेना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय सेना एलओसी पर लगी बाड़ को खोलकर पीओके में दाखिल हुई और पीओके के एक गांव पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि यह अफवाह पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा फैलाई जा रही है, जो उनके आगे का एजेंडा है।
सेना के सूत्रों ने कहा, 'भारतीय पक्ष के बारे में बहुत गलत सूचना फैलाई जा रही है, जैसे नियंत्रण रेखा की बाड़ को खोलना या पीओके में एक गांव पर कब्जा करना। यह सब फर्जी खबर है जिसे पाकिस्तानी एजेंसियों ने अपने एजेंडे के तहत फैलाया है।'
विज्ञापन
हाल ही में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने फर्जी खबरों को सेवाओं के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों में से एक करार दिया था। उन्होंने कहा था, सुरक्षा बलों के लिए मौजूदा माहौल में गलत सूचना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन
बता दें, पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को पलांवाला-तंगधार और नीलम घाटी के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने केरी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से लगातार गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकतों का माकूल जवाब दे रही है।
इससे पहले पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया था। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक को ढेर कर दिया गया और उनकी एक पोस्ट भी तबाह हुई।। इसके बाद शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार और कंझालवान सेक्टर में भारी गोलीबारी की।