फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army rescued 3 Chinese nationals who lost their way in North Sikkim provide medical assistance

ये है भारतीय सेना: तीन चीनी नागरिकों की बचाई जान, खाना भी खिलाया

Sat, 05 Sep 2020 02:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिक्किम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिक्किम Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 05 Sep 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Indian Army rescued 3 Chinese nationals who lost their way in North Sikkim provide medical assistance
भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों की मदद की - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद जारी है। जहां ड्रैगन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं भारत हमेशा अपने मानवीय पक्ष को ऊपर रखता है। इसका उदाहरण तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम में देखने को मिला। जब सेना ने तीन चीनी नागरिकों की न केवल जान बचाई बल्कि उन्हें खाना, ऑक्सीजन और गर्म कपड़े देकर मदद की।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने तीन सितंबर, 2020 को 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में अपना रास्ता खो चुके तीन चीनी नागरिकों की मदद की। सेना ने उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके अलावा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया जिसके बाद वे अपने गंतव्य पर चले गए।
विज्ञापन



चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने अपनी त्वरित सहायता करने के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed