{"_id":"63639c83969cea50ec4fb49b","slug":"indian-army-registers-intellectual-property-rights-of-the-new-design-and-camouflage-pattern-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की नई वर्दी: केमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म की IPR प्रक्रिया पूरी, रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना की नई वर्दी: केमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म की IPR प्रक्रिया पूरी, रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात
Thu, 03 Nov 2022 04:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:18 PM IST
सार
रक्षा मत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्दी के कंटेम्पोरेरी लुक और फंक्शनल डिजाइन में बदलाव किया गया है। कपड़े को हल्का, मजबूत, सांस लेने योग्य, जल्दी सुखाने के लिए आसान बनाया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय
- फोटो : ANI
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारतीय सेना के स्वामित्व को स्थापित करने के लिए नए केमोफ्लेज पैटर्न और कॉम्बैट यूनिफॉर्म (वर्दी ) के डिजाइन के पेटेंट की प्रक्रिया डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक, कोलकाता द्वारा पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
मत्रालय ने एक बयान में बताया कि वर्दी के कंटेम्पोरेरी लुक और फंक्शनल डिजाइन में बदलाव किया गया है। कपड़े को हल्का, मजबूत, सांस लेने योग्य, जल्दी सुखाने के लिए आसान बनाया गया है। महिलाओं की कॉम्बैट वर्दी में जेंडर-वर्दी मॉडिफिकेशंस की विशिष्ठता शामिल है।
विज्ञापन
बयान में बताया गया है कि नए डिजाइन और केमोफ्लेज पैटर्न के सभी इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स अब पूरी तरह से भारतीय सेना के पास हैं। इसलिए वर्दी के निर्माण के लिए कोई भी विक्रेता अधिकृत नहीं हैं। इसे अवैध माना जाएगा और वह खुद कानूनी नतीजों का सामना करने के लिए उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
The process for registration of the new Camouflage Pattern and Design of Improved Combat Uniform to establish ownership of the Indian Army has been completed by the Controller General of Patents, Designs and Trademark, Kolkata: Ministry of Defence pic.twitter.com/OxDY6zTyi1
— ANI (@ANI) November 3, 2022