फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Army ready for war with Pakistan and China: Army Chief

पाक और चीन दोनों से युद्ध के लिए तैयार सेना: आर्मी चीफ

Tue, 03 Jan 2017 05:15 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 05:15 AM IST
विज्ञापन
indian Army ready for war with Pakistan and China: Army Chief

सेना प्रमुख जेनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन दोनों से युद्ध के लिए तैयार है, पर हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं। सेना प्रमुख का बयान उस वक्त आया है जब भारत के अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद चीन की भौंहें तन गई थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अग्नि-5 मिसाइल 5000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और पूरा चीन उसकी जद में आ गया है। जनरल रावत ने कहा कि जहां तक हमारी सेनाओं का सवाल है तो हम दोनों मोर्चे पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चाहे जैसी भी लड़ाई हो।
विज्ञापन


हमारा राजनीतिक नेतृत्व जैसा भी करने को कहेगा हम उसी तरह का जवाब देने को तैयार हैं।

भारत केवल प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहा है

indian Army ready for war with Pakistan and China: Army Chief

उन्होंने कहा कि जहां तक उत्तरी सीमा का सवाल है तो सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सौहार्दपूर्ण संबंध कायम करने के लिए कुछ मेकेनिज्म अपनाया है।

जनरल रावत ने कहा कि बजाए इसके कि हम चीन से टकराव करें, उसके साथ सहयोग की अपेक्षा करते हैं। पिछले महीने अपने रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने भी कहा था कि भारत केवल प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed