{"_id":"677147f14316187a6e0db896","slug":"indian-army-jammu-kashmir-encounters-pakistan-link-terrorists-killed-in-2024-so-far-news-in-hindi-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army: इस साल जम्मू-कश्मीर में 75 आतंकी ढेर, 60 फीसदी पाकिस्तानी; भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army: इस साल जम्मू-कश्मीर में 75 आतंकी ढेर, 60 फीसदी पाकिस्तानी; भारतीय सेना के अधिकारी ने दी जानकारी
Sun, 29 Dec 2024 06:30 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:30 PM IST
सार
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा है कि इस साल जम्मू-कश्मीर में जितने आतंकवादी मारे गए हैं, उनमें 60 फीसदी पाकिस्तानी थे। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक इस साल केवल चार स्थानीय लोग आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 2024 में सुरक्षाबलों ने जितने आतंकियों को मारा है, उसमें 60 फीसदी पाकिस्तानी थे। सैन्य अधिकारी के मुताबिक आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही पाकिस्तानी सेना आतंकवादी ढांचे का समर्थन करने से बाज नहीं आ रही। सेना ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी समूहों में आतंकियों की स्थानीय भर्ती बहुत कम है। इस साल केवल चार स्थानीय लोग इन समूहों से जुड़े हैं। इस साल अब तक 75 आतंकियों को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर में इस साल मारे गए आतंकियों में 60% पाकिस्तानी
पाकिस्तान भले ही हाथ में कटोरा लेकर दुनियाभर से आर्थिक मदद मांग रहा है, लेकिन उसकी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। पड़ोसी देश से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजे जाने का सिलसिला जारी है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी से दिसंबर के बीच सुरक्षा बलों ने जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर घाटी और सीमा पर घुसपैठ के दौरान हुई मुठभेड़ों और अभियानों में 75 आतंकियों को मार गिराया है।
2024 में हर 5वें दिन एक आतंकी ढेर
सेना के मुताबिक अभी भी पाकिस्तान बड़ी संख्या में आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने और दहशत फैलाने के लिए भेज रहा है। सुरक्षा बलों इस साल हर 5वें दिन एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए 75 आतंकियों में 45 पाकिस्तान थे। इनमें से नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश में मारे गए 17 आतंकी शामिल हैं। ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकी जम्मू क्षेत्र में मारे गए। वहीं, घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और कुलगाम जिलों में भी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
बारामूला में सबसे अधिक मार गिराए
सेना की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बारामूला में सबसे अधिक पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। जिले में सुरक्षा बलों ने नौ मुठभेड़ों में 14 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई। इनमें से अधिकतर आतंकी सोपोर के नौपोरा, हादीपोरा, सागीपोरा, वाटरगाम और राजपोर इलाकों में मारे गए।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन