फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ajay-devgn-bombay-high-court-challenges-fda-notice-vimal-elaichi-advertisement-shah-rukh-khan-tiger-shroff

अजय देवगन पहुंचे हाईकोर्ट: पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार का आरोप, मामले में एफडीए का शाहरुख-टाइगर को भी नोटिस

Sat, 31 Oct 2026 08:49 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 31 Oct 2026 08:49 AM IST
सार

विमल इलायची के विज्ञापनों को लेकर अभिनेता अजय देवगन और महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के बीच विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। एफडीए ने आरोप लगाया है कि इन विज्ञापनों के जरिए प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
ajay-devgn-bombay-high-court-challenges-fda-notice-vimal-elaichi-advertisement-shah-rukh-khan-tiger-shroff
अभिनेता अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने विमल इलायची के विज्ञापनों में नजर आने को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अभिनेता ने अपनी याचिका में विभाग की कार्रवाई को मनमाना बताया है। 
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ चार नवंबर को देवगन की याचिका पर सुनवाई कर सकती है। एफडीए की ओर से देवगन को जारी नोटिस में कहा गया है कि विमल इलायची के विज्ञापन प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार करते हैं। महाराष्ट्र में चबाने वाले इस उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन


शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी जारी हुए थे नोटिस
इससे पहले इन विज्ञापनों में नजर आने वाले अभिनेता शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए गए थे। देवगन ने अपनी याचिका में कहा है कि नोटिस निर्माता कंपनी के बजाय उन्हें एक अभिनेता के तौर पर मनमाने ढंग से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ विभाग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग ने जांच पूरी कर ली है और तीनों अभिनेताओं की ओर से नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। अब अगले सप्ताह इस मामले को फैसले के लिए संबंधित प्राधिकरण के पास भेजा जाएगा।


अजय देवगन के हाईकोर्ट जाने पर क्या बोले तुकाराम मुंढे?
मुंढे ने कहा कि अजय देवगन ने हाईकोर्ट का रुख किया है, लेकिन विभाग संयुक्त आयुक्त के समक्ष अपनी कार्यवाही जारी रखेगा। एफडीए ने पहले भी दावा किया था कि विमल इलायची का विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार है। विभाग का आरोप था कि यह ब्रांड गुटखा और पान मसाला की बिक्री से जुड़ा है, जिन पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed