फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Indian Army is not wearing bangles'

ले. जनरल राजिन्दर सिंह बोले, 'भारतीय सेना ने नहीं पहन रखी हैं चूड़ियां'

Thu, 29 Sep 2016 07:44 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
'Indian Army is not wearing bangles'
Indian Army - फोटो : File Photo

जब भी पाकिस्तान की तरफ से कोई हरकत हुई है, हर बार भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। पूर्व महानिदेशक, इंफैंट्री ले. जनरल राजिन्दर सिंह से बातचीत में कहा कि जब भी पाकिस्तान की सेना या सुरक्षा बल ने नियंत्रण रेखा क्रास करके कोई सैन्य रेड या स्ट्राइक की हमने हमेशा और उन्हीं की भाषा में उससे जोरदार जवाब दिया है।

विज्ञापन


हमने नियंत्रण रेखा पार हमला करके जवाब दिया। दो भारतीय सैनिकों की सिर काटने की घटना के बाद भी हमारी फौज ने उससे कई गुना जोरदार बदला लिया था। उड़ी हमले के बाद इस बार भी भारतीय सेना ने बताया है कि हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना के इस स्पेशल आपरेशन पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। हममें यह कूवत है। हमारे विशेष कमांडो दस्ते नियंत्रण रेखा को पार करके दो-तीन किमी भीतर जाकर इस तरह के आपरेशन को अंजाम देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा आपरेशन पहली बार

'Indian Army is not wearing bangles'
Indian Army - फोटो : File Photo

पहली बार हमने इस तरह के आपरेशन के बारे में काफी कुछ सार्वजनिक कहा है। मेरी जानकारी में पहली बार भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पार करके पाक अधिकृत कश्मीर में जाकर उनके आतंकी शिविरों में हमला बोला है। उन्हें उनकी रीढ़ पर चोट करके एहसास कराया है।

संभव है यह आपरेशन

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमारे सुरक्षा बल तैनात हैं। पाकिस्तान के भी हैं, लेकिन पाकिस्तान की दो चौकियों के बीच दो-तीन किमी तक का फासला है। हमारी तुलना में उनकी तैयारी काफी कमजोर है। उनकी सेना हर जगह नहीं बैठी है और जबतक पाकिस्तान की सेना ऐसे आपरेशन का जवाब देने के लिए तैयार होगी तबतक हमारे कमांडो अपना कर चुके होंगे।

घातक है ऐसा अपरेशन

ऐसा स्पेशल सैन्य आपरेशन काफी घातक है। इसमें हमारे जवान घायल होते हैं, जवाबी कार्रवाई में शहीद भी होते हैं। निश्चित रूप से यहां भी हमें एकाध जवानों को खोना पड़ा होगा, शहादत हुई होगी। कुछ घायल भी हुए होंगे। जरूर हमें कुछ न कुछ कीमत चुकानी पड़ी होगी।

भारत ने दिया संदेश

'Indian Army is not wearing bangles'
indian army
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, देश की जनता और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है।
-भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताया है कि वह इस तरह से पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद को अब और नहीं सहने वाला। यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर कोई कदम नहीं उठाता तो भारत कार्रवाई करने में सक्षम है और करेगा।
-भारत ने पाकिस्तान, पाकिस्तान की सेना, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान से संचालित होने वाली आतंकी संगठनों को सख्त संदेश दिया है। उन्हें चेताया है कि आतंकी और प्राक्सीवॉर को अंजाम देने वालों को सीमापार जाकर भी सबक सिखाया जाएगा। इसे हम सहने वाले नहीं।
-सैन्य कार्रवाई से सैनिकों का मोरॉल बढ़ा है। उन्हें स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसी किसी भी सीमापार की अवांछित कार्रवाई को केवल सहना नहीं पड़ेगा, बल्कि हम इसका उसी भाषा में माकूल जवाब देंगे।
-देश की जनता को भी साफ संदेश गया है कि भारत पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा।

टला नहीं है खतरा

पाकिस्तान की सेना भी प्रोफेशनल है। उनकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है। इसकी टीस उन्हें गहरी लगी होगी, इसलिए वह जल्द ही कड़ी प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इसलिए हमें पूरी तैयारी के साथ बेहद सावधान रहना होगा।
---------------
(शशिधर पाठक से बातचीत पर आधारित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed