फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army inaugurated first 3-D Printed House for soldiers at Ahmedabad Cantt

Indian Army: सैनिकों के लिए पहला 3डी प्रिंटेड आवास तैयार, अहमदाबाद कैंट में किया गया निर्माण, जानिए खासियत

Thu, 29 Dec 2022 01:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 29 Dec 2022 01:36 PM IST
सार

तल और एक मंजिला का यह 3डी प्रिंटेड मकान आपदा-रोधी और जोन-3 भूकंप क्षेत्रों के नियमों व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पालन करता है। यह भारतीय सैनिकों के लिए पहला 3डी प्रिंटेड हाउस है। 

विज्ञापन
Indian Army inaugurated first 3-D Printed House for soldiers at Ahmedabad Cantt
अहमदाबाद कैंट में सेना ने तैयार किया पहला 3-D प्रिंटेड मकान - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना ने अपने सैनिकों के लिए पहले 3-डी प्रिंटेड आवास का निर्माण किया है। अहमदाबाद कैंट में बनाए गए इस आवास का बुधवार को उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन

तल और एक मंजिला का यह 3डी प्रिंटेड मकान आपदा-रोधी और जोन-3 भूकंप क्षेत्रों के नियमों व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पालन करता है। यह भारतीय सैनिकों के लिए पहला 3डी प्रिंटेड आवास है।
विज्ञापन

सेना ने गुरुवार को बताया कि इस तकनीक में 3डी प्रिंटर का उपयोग किया जाता है।  यह कम्प्यूटरीकृत त्रि-आयामी डिजाइन पर आधारित है। इसमें खासतौर से तैयार डिजाइन के अनुसार विशेष प्रकार के कंक्रीट से परत-दर-परत आधार पर 3डी ढांचा तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3डी रैपिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस अनूठे मकान या आवास का निर्माण सैन्य अभियांत्रिकी सेवा (MES) ने किया है। यह मकान एक मंजिला है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि इसका निर्माण एमआईसीओबी प्राइवेट लिमिटेड (MiCoB Pvt Ltd) के सहयोग से किया गया है। इसमें नवीनतम 3डी रैपिड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। 
3डी प्रिंटेड आवास सैन्य कर्मियों के लिए बढ़ती आवास की मांग को तेजी से पूरा करेंगे। यह आधुनिक समय में तेजी से निर्माण का प्रतीक है। यह निर्माण 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को भी बढ़ावा देगा और अभियान के प्रति सेना की प्रतिबद्धता का भी सबूत है। 


मात्र 12 सप्ताह में पूरा किया निर्माण
सेना के अनुसार 71 वर्गमीटर यानी करीब 765 वर्गफीट में इस मकान का निर्माण मात्र 12 सप्ताह में पूरा कर लिया गया। इसमें गैरेज भी बनाया गया है। इसके निर्माण में 3D प्रिंटेड नींव, दीवार और स्लैब का इस्तेमाल किया गया। अहमदाबाद स्थित सेना की गोल्डन कटार डिवीजन ने इसके निर्माण की पहल की। ऐसे कई आवास बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed