फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian army colonel arrested for looting gold

कर्नल के हुक्म पर जवानों ने 'लूटा' करोड़ो का सोना

Fri, 06 May 2016 05:09 PM IST
दिलीप कुमार शर्मा/गुवाहाटी, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
दिलीप कुमार शर्मा/गुवाहाटी, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Fri, 06 May 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
indian army colonel arrested for looting gold
जवानों ने 'लूटा' करोड़ो का सोना - फोटो : BBC

असम राइफ़ल्स के एक कर्नल को करोड़ों रुपए का सोना लूटने के आरोप में गुरुवार को मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से गिरफ़्तार किया गया है। ये सोना तस्करी का था। आइज़ोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेक्स ज़ार्ज़ोलियाना ने बीबीसी के साथ फ़ोन पर हुई बातचीत में गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। असम राइफ़ल्स को मिज़ोरम से सटी म्यांमार की अंतरर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइज़ोल थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह मामला डकैती, आपराधिक साजिश, धमकी और बेईमानी का है। डकैती की यह घटना पिछले वर्ष 14 दिसंबर की रात की है।  पुलिस के आरोपों के अनुसार असम राइफ़ल की 39वें बटालियन में उस समय तैनात कमांडेंट कर्नल जसजीत सिंह के निर्देश पर उनके जवानों ने बंदूक की नोक पर क़रीब 14 करोड़ 50 लाख रुपए का सोना आइज़ोल-लुंगलेई हाइवे पर लूटा और वहां से फ़रार हो गए। यह सोना म्यांमार से तस्करी के तहत लाया गया था और इसकी खुफ़िया जानकारी कर्नल सिंह के पास थी।

विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/21/160421160418_gold_bars_640x360_alamy_nocredit.jpg
विज्ञापन


आइज़ोल पुलिस के आरोपों के अनुसार इस हाइवे डकैती में कर्नल सिंह मुख्य साज़िशकर्ता थे। कर्नल सिंह ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपने जवानों को तस्करी के तहत लाए गए सोने की बिस्कुट वाली खेप लूटने का निर्देश दिया था। लेकिन पिछले 21 अप्रैल को वाहन चालक लालनूनफैला ने आइज़ोल थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाए कि 39वें असम राइफ़ल के हथियारबंद लोगों ने उसकी गाड़ी से सोने के 52 बिस्कुट लूट लिए, जिसकी क़ीमत साढ़े चौदह करोड़ रुपए हैं। पुलिस के पास मौजूद रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया कि ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लालनूनफैला ने कहा कि इस घटना के बारे में उसके रिश्तेदारों और कुछ दोस्तों से बात करने पर मिले साहस के कारण उसने पुलिस को सूचित किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/660/amz/worldservice/live/assets/images/2016/05/05/160505200846_assam_rifles_colonel_arrested_624x351_dilipsharma_nocredit.jpg

पुलिस ने घटना में शामिल असम राइफ़ल के उन आठ जवानों को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ़्तार आठ जवानों ने पूछताछ में यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने अपने बटालियन कमांडेट कर्नल सिंह के कहने पर यह अपराध किया। इस बीच कर्नल सिंह ने अपने वकील के ज़रिए आइजोल जिला एवं सत्र न्यायाधीश लुसी लालसिधारी की अदालत में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी लगाई थी जो नामंज़ूर कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अदालत परिसर से ही गिरफ़्तार कर लिया। जबकि सेना के एक सूत्र के अनुसार आइजोल में मौजूद असम राइफ़ल के 23वें सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर टीसी मलहोत्रा, डीआईजी (रेंज) ने कर्नल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज़ होने के बाद 22 अप्रैल को सीआईडी (अपराध) विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छह सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था ताकि घटना की गहन तरीके से जांच करवाई जा सके। एसआईटी ने चार और लोगों को गिरफ़्तार किया है जिसमें एक स्थानीय छात्र नेता और एक व्यापारी शामिल हैं। फिलहाल ये लोग न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed