फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army carries successful rescue Mission Saving 74 Tourists Stuck in Landslide in Sikkim

सिक्किम : त्रिशक्ति कोर के जवान बने देवदूत, भूस्खलन में फंसी महिलाओं और बच्चों सहित 74 पर्यटकों को बचाया

Thu, 01 Sep 2022 08:46 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 08:46 PM IST
सार

सेना ने उत्तरी सिक्किम में युमथांग घाटी में एक ग्लेशियर के फटने के बाद हुए भीषण भूस्खलन में फंसी महिलाओं और बच्चों सहित 74 पर्यटकों को बचाया है। 

विज्ञापन
Indian Army carries successful rescue Mission Saving 74 Tourists Stuck in Landslide in Sikkim
Sikkim Landslide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में भारतीय सेना भूस्खलन में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर आए। सेना ने उत्तरी सिक्किम में युमथांग घाटी में एक ग्लेशियर के फटने के बाद हुए भीषण भूस्खलन में फंसी महिलाओं और बच्चों सहित 74 पर्यटकों को बचाया है। रक्षा सूत्रों के बयान के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युमथांग घाटी से लगभग 19 किलोमीटर दूर बड़े भूस्खलन की घटना के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही त्रिशक्ति कोर के सैनिकों ने बुधवार को तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसे हुए पर्यटकों को बचाया। सेना ने घटना की ट्वीट करके फोटो भी शेयर की है। सेना के जवानों ने लकड़ी के तख्तों और रस्सियों से एक फुटपाथ बनाया। पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके साथ ही फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और भोजन और आवश्यक चिकित्सा प्रदान की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed