24 सेकेंड में भारतीय सेना ने सीमा पार उड़ाई 12 ना'पाक' चौकियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला ले लिया है। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को तबाह कर दिया है। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। वीडियो में दिखाया गया है कि इतने कम समय में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया था। हालांकि भारतीय सेना के इस दावे पर पाक सेना ने सवाल खड़ा कर दिया है। पाक आर्मी ने बयान जारी कर भारतीय सेना के इस दावे को गलत बताया है।
Indian claims of destroying Pakistani post along LOC in Naushera Sec and firing by Pak Army on civilians across LOC are false: Pak Army
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017विज्ञापन
Recent actions in Naushera have caused damage to Pakistan army posts: Indian Army
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017
सेना ने कहा कि 9 मई को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में जिन हथियारोंं का प्रयोग किया गया था उनमें रॉकेट लांचर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, ग्रेनेड लांचर और Recoilless गन शामिल थे।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाक सेना हमेशा आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करती है। बर्फ पिघलने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। इनको रोकने के लिए सेना ने कार्रवाई की और पाक सेना की चौकी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।
Baraf pighalne se aur passes ke khulne se infiltration ke badhne ki aashanka hai: Major General Ashok Narula pic.twitter.com/fGkm4QCNuc
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017
Indian Army proactively dominates LOC, we want peace and tranquility in J&K: Indian Army pic.twitter.com/9rf39aFOP3
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017