फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian and French Rafales to carry out SKYROS wargames in Jodhpur amid border tension with China

SKYROS Wargames: चीन से विवाद के बीच जोधपुर के आसमान में उड़ान भरेंगे भारत और फ्रांस के राफेल विमान

Tue, 29 Dec 2020 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 29 Dec 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Indian and French Rafales to carry out SKYROS wargames in Jodhpur amid border tension with China
राफेल विमान

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत और फ्रांस के राफेल विमान अगले साल जनवरी में जोधपुर में वारगेम्स का हिस्सा बनेंगे। इस अभ्यास को स्काइरॉस (SKYROS) नाम दिया गया है। ये युद्ध खेल अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि 'फ्रांस की एयरफोर्स के राफेल लड़ाकू विमान स्काईरॉस वारगेम्स के लिए जोधपुर आएंगे। ये भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन के राफेल विमानों और सुखोई 30एमकेआई विमानों के साथ उड़ान भरेंगे।'
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि यह भारतीय वायुसेना का पहला प्रमुख वारगेम होगा जिसमें राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किया जा रहा है। बता दें कि राफेल विमानों को वायु सेना की सेवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने अगस्त 2020 में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ये वारगेम, नियमित तौर पर होने वाली गरुड़ अभ्यास श्रृंखला से अलग हैं, जो दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय से आयोजित हो रही है। इससे पहले जुलाई 2019 में भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं ने बड़े अभ्यास में हिस्सा लिया था।

बता दें कि वायुसेना राफेल और सुखोई 30एस विमानों को इंटीग्रेट मोड में इस्तेमाल करने की योजना भी बना रही है। इस संबंध में वायु सेना की ओर से दिए गए निर्देशों को लेकर पहले ही कई कदम उठाए जा चुके हैं। 

राफेल और सुखोई-30एस विमानों को वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में तैनात किया है। वायु सेना ने ऐसा चीन की वायु सेना से मुकाबला करने के लिए किया है, जिसके लड़ाकू विमान लगातार भारत से नजदीकी एयर बेस से उड़ानें भरते रहते हैं। 


वायुसेना की क्षमताओं को बेहतर करने के लिए फ्रांस, भारत की मदद कर रहा है। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया है। इस सौदे के तहत अंतिम विमान भारत को साल 2022 के अंत में मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed