फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Airforce to host first multinational air exercise

IAF: आसमान में ताकत दिखाएगी भारत समेत 10 देशों की वायुसेना, पहली बार होगा ऐसा हवाई अभ्यास, जानिए खासियत

Wed, 31 Jul 2024 10:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 31 Jul 2024 10:28 PM IST
सार

वायु सेना ने हवाई अभ्यास में भाग लेने के लिए 51 देशों को न्योता भेजा था। वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि हमने रूस समेत 51 देशों को आमंत्रित किया था। मगर कई देश अपने आंतरिक संघर्ष के चलते इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian Airforce to host first multinational air exercise
हवाई अभ्यास की जानकारी देते ग्रुप कैप्टन आशीष डोगरा और वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायु सेना पहली बार ऐसा हवाई अभ्यास कराने जा रही है, जिसमें भारत समेत 10 देशों की वायु सेना एक साथ आसमान में अपनी ताकत दिखाएगी। लड़ाकू विमानों के साथ सेना के जांबाज अपने देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान के सुलूर में छह अगस्त से भारतीय वायु सेना तरंग शक्ति हवाई अभ्यास का आयोजन करेगी। दो चरणों में होने वाले इस हवाई अभ्यास में आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस समेत कई देशों की वायु सेना भाग लेगी। 

विज्ञापन


अब तक आपने जमीन पर दो देशों की सेनाओं के बीच अभ्यास के बारे में सुना होगा। जिसमें दोनों देशों की सेनाएं मिलकर युद्ध का अभ्यास करती हैं। इसके जरिये दो देश आपस में अपनी सुरक्षा और सैन्य तकनीकों को साझा करते हैं। मगर पहली बार अपने देश में ऐसा युद्ध अभ्यास होने जा रहा है, जो आसमान में होगा। भारतीय वायु सेना के तरंग शक्ति हवाई अभ्यास को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वायु सेना ने हवाई अभ्यास में भाग लेने के लिए 51 देशों को न्योता भेजा था। वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि हमने रूस समेत 51 देशों को आमंत्रित किया था। मगर कई देश अपने आंतरिक संघर्ष के चलते इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा कि अभ्यास भारत की रक्षा शक्ति को भी प्रदर्शित करेगा और रक्षा में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता के प्रति संकल्प को उजागर करना, आपसी विश्वास का निर्माण करना, एक-दूसरे से नई चीजें सीखना और स्वदेशी रक्षा शक्ति का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना पहले चरण में एक विमान के साथ भाग लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रुप कैप्टन आशीष डोगरा ने बताया कि हवाई अभ्यास दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 अगस्त से 14 अगस्त तक सुलूर में होगा, जबकि दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितंबर तक जोधपुर में होगा। इसमें 10 देशों की वायु सेना ने अपने लड़ाकू विमान के साथ भाग लेने की पुष्टि की है। जबकि 18 देश बतौर पर्यवेक्षक इसमें भाग लेंगे। अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया एफ-18, बांग्लादेश सी-130, फ्रांस राफेल, जर्मनी, स्पेन और यूके के टाइफून लड़ाकू विमान, ग्रीस एफ-16 और यूएसए ए-10, एफ-16, एफआरए के साथ भाग लेगा। वहीं भारतीय वायु सेना भी राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर, तेजस, मिग-29, प्रचंड और रुद्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर, एएलएच ध्रुव, सी-130, आईएल-78 और एडब्ल्यूएसीएस के साथ अपनी हवाई ताकत दिखाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यास में सीडीएस और फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के वायु सेना प्रमुख भी शामिल होंगे। 

ग्रुप कैप्टन आशीष डोगरा ने कहा कि सुलूर में पहले चरण में जर्मनी, फ्रांस, यूके, स्पेन की वायु सेना अभ्यास करेगी। जबकि जोधपुर में दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, यूएई, सिंगापुर, अमेरिका, यूनान की सेना भाग लेगी। इस दौरान भारत की स्वदेशी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। मेड इन इंडिया की प्रदर्शनी भी लगेगी। 

एलसीए तेजस एमके-1 नहीं होगा शामिल
वायु सेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि लड़ाकू विमान तेजस एमके-1ए अभ्यास में शामिल नहीं होगा। हमें पहले विमान की डिलीवरी नहीं मिली है, यह तय समय से पीछे चल रहा है और इसकी उम्मीद भी नहीं है। वहीं अभ्यास वाले क्षेत्रों में मौजूद अग्निवीर भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कई एयरलाइनों को अपनी उड़ानों को थोड़ा पुनर्निर्धारित करना होगा और अपनी उड़ानों का मार्ग बदलना होगा।


वायनाड में बचाव अभियान जारी
वायनाड भूस्खलन को लेकर वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एपी ने बताया कि भारतीय वायु सेना का बचाव अभियान जारी है। हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी और राहत कार्य में लगे हैं। खराब मौसम के कारण राहत पहुंचाने में भी दिक्कत आ रही है। कुछ उपकरण पहुंचाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed