{"_id":"66b6c860b119a57c83071f79","slug":"indian-aircraft-bill-approved-minister-naidu-responded-to-the-discussion-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: भारतीय वायुयान विधेयक मंजूर; मंत्री नायडू ने दिया चर्चा का जवाब, विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: भारतीय वायुयान विधेयक मंजूर; मंत्री नायडू ने दिया चर्चा का जवाब, विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव खारिज
Sat, 10 Aug 2024 07:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:27 AM IST
सार
लोकसभा में भारतीय वायुयान विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस दौरान विभिन्न विपक्षी सदस्यों के संशोधन प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : संसद टीवी यूट्यूब
विस्तार
लोकसभा ने विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, संचालन और बिक्री सहित विमानन उद्योग के विभिन्न पहलुओं को विनियमित करने के प्रावधानों वाले भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 को शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह 90 वर्ष पुराने विमान अधिनियम 1934 की जगह लेगा। इससे विमानन क्षेत्र में कारोबार को और सरल बनाने में मदद मिलेगी।
विपक्षी दलों के संशोधन प्रस्ताव को किया खारिज
बिल पर सदन में बृहस्पतिवार को चर्चा पूरी हो गई थी। नागरिक विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को सदन में चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद सदन ने विभिन्न विपक्षी सदस्यों के संशोधन प्रस्तावों को खारिज कर दिया तथा विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। भारतीय वायुयान विधेयक 2024 के कानून बनने के साथ ही विमानन कानून में मौजूदा विसंगतियों को दूर करेगा और इस उद्योग को बढ़ने में मदद करेगा।
मंत्री के. राममोहन नायडू ने सदन में चर्चा
नायडू ने कहा कि विमान अधिनियम, 1934 कई संशोधनों के कारण पुराना हो गया है। लोकसभा में 31 जुलाई को पेश इस विधेयक का उद्देश्य विमान के डिजाइन, निर्माण, रखरखाव, संचालन और बिक्री सहित विमानन उद्योग के विभिन्न पहलुओं को विनियमित करना है। उन्होंने बताया कि 1934 के अधिनियम में 21 संशोधन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप, विशेष रूप से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) जैसे आंतरिक संगठनों की शक्तियों और कार्यों के संबंध में अस्पष्टताएं और विरोधाभास उत्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों ने विमानन क्षेत्र में भ्रम पैदा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे अधिनियम को नया रूप देने की सख्त जरूरत थी। यही वजह है कि सरकार ने नया कानून पेश किया है।
विज्ञापन
नायडू ने बताया कि सरकार शिकायतों के समाधान के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अनावश्यक किराया वृद्धि से यात्रियों का शोषण न हो।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन