फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian air force will get three more rafale fighter jets Which arrive from france Latest News Update

वायु सेना की ताकत बढ़ेगी: तीन और राफेल भारत पहुंचेंगे, अब तक 26 फाइटर जेट आ चुके

Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

इसके साथ ही भारत के पास राफेल विमानों की संख्या 29 हो जाएगी। भारत ने 2016 में फ्रांस से 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमानों की खरीद का समझौता किया था।

विज्ञापन
indian air force will get three more rafale fighter jets Which arrive from france Latest News Update
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय वायु सेना के लिए अच्छी खबर आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तीन और राफेल विमान बुधवार को फ्रांस से भारत आ रहे हैं। तीनों विमान गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे। इसके साथ ही भारत के पास राफेल विमानों की संख्या 29 हो जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बुधवार को आने वाले तीनों राफेल विमान जामनगर एयरबेस पर उतरेंगे। इस महीने की शुरुआत में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालने के बाद फ्रांस से आने वाला राफेल विमानों का यह पहला बैच है।
विज्ञापन


भारत ने 2016 में फ्रांस से 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमानों की खरीद का समझौता किया था। इन विमानों की पहली खेप पिछले वर्ष 29 जुलाई को मिल चुकी है।  लेकिन, फ्रांस में कोविड के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान यह विमान बनाने वाली फैक्ट्री भी बंद कर दी गई थी, जिसकी वजह से भारत को विमान मिलने में देरी होने का अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, लेनैन ने बताया कि जैसे ही फैक्ट्री खुली वहां कर्मचारियों ने दिन-रात अतिरिक्त मेहनत की और अब विमानों के निर्माण का काम तय समय से पहले चल रहा है। फ्रांस ने भारत को वादे के मुताबिक 26 विमान तय समय पर पहुंचा दिए हैं। शेष भी जल्द भारत पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed