फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force strike on Balakot Yusuf Azhar involved in Kandhar Hijack killed

वायु सेना के बालाकोट हमले में मारे गए यूसुफ अजहर का कंधार कनेक्शन, 20 साल से थी तलाश

Tue, 26 Feb 2019 06:36 PM IST
Asif Iqbal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asif Iqbal Updated Tue, 26 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force strike on Balakot Yusuf Azhar involved in Kandhar Hijack killed
कंधार हाईजैक में शामिल था यूसुफ अजहर - फोटो : ANI

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना ने जिन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, खबरों के मुताबिक उन्हें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर चला रहा था। सेना के हमले में यूसुफ अजहर के मारे जाने की बात भी सामने आई है। ये भारत के लिए बड़ी कामयाबी है। 

विज्ञापन

20 साल पहले का कंधार कनेक्शन

साल 1999 के दिसंबर में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी-814 का अपहरण कर लिया गया था। वो यूसुफ ही था जिसने मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने अपने कुछ और साथियों के साथ काठमांडू एयरपोर्ट से विमान को हाईजैक किया था। जिसे बाद में अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया। विमान में कुल 176 यात्री सवार थे। इन्हीं यात्रियों की जान के बदले आतंकी मसूद अजहर को छुड़वाने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन




यूसुफ अजहर को मोहम्मद सलीम उर्फ उस्ताद गौरी के नाम से भी जाना जाता है। भारत करीब दो दशक से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूसुफ अजहर को घेरने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ बाकयदा इंटरपोल का नोटिस भी निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरपोल नोटिस के मुताबिक यूसुफ अजहर कराची में पैदा हुआ था और उर्दू, हिंदी और पाकिस्तानी भाषाएं बोलता है। 2002 में भारत ने पाकिस्तान को 20 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची सौंपी थी लेकिन उस पर पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed