फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian air force rafale fighter jets scrambled after ufo seen over imphal airport

UFO: इंफाल एयरपोर्ट के पास यूएफओ दिखते ही राफेल लड़ाकू विमान किए गए थे रवाना, जानें अब तक कहां पहुंची जांच

Mon, 20 Nov 2023 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 20 Nov 2023 02:04 PM IST
सार

राफेल लड़ाकू विमान ने यूएफओ का पता लगाने के उद्देश्य से उड़ान भरी। हालांकि काफी उन्नत सेंसर होने और काफी देर उड़ान भरने के बाद भी यूएफओ को ट्रैक नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
Indian air force rafale fighter jets scrambled after ufo seen over imphal airport
राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

रविवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल में आसमान में यूएफओ (अज्ञात उड़ने वाली चीज) देखे जाने का दावा किया गया था। जिसके बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने इस यूएफओ का पता लगाने के लिए उड़ान भरी। हालांकि यूएफओ का कुछ पता नहीं चल सका। यूएफओ देखे जाने के चलते इंफाल एयरपोर्ट पर काफी देर तक हवाई सेवाएं भी बाधित रहीं। वायुसेना घटना की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन


यूएफओ के चलते प्रभावित हुईं हवाई सेवाएं
खबर के अनुसार, यूएफओ रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब इंफाल एयरपोर्ट के आसपास देखा गया। इसके चलते इंफाल एयरपोर्ट पर व्यवसायिक हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। भारतीय वायुसेना को जैसे ही यूएफओ देखे जाने की सूचना मिली तो नजदीकी एयरबेस से राफेल लड़ाकू विमान ने यूएफओ का पता लगाने के उद्देश्य से उड़ान भरी। हालांकि काफी उन्नत सेंसर होने और काफी देर उड़ान भरने के बाद भी यूएफओ को ट्रैक नहीं किया जा सका। इसके बाद लड़ाकू विमान वापस एयरबेस पर लौट आया। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के एयरबेस से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान
इसके बाद दूसरे लड़ाकू विमान ने भी उड़ान भरी लेकिन इसके बावजूद यूएफओ का कुछ पता नहीं चल सका। वायुसेना ने कहा कि इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर यूएफओ देखे जाने का वीडियो होने का भी दावा किया जा रहा, जिसकी वायुसेना और संबंधित जांच एजेंसी जांच कर रही हैं। वायुसेना ने कहा कि यूएफओ की सूचना मिलते ही एयर डिफेंस प्रतिक्रिया के तहत लड़ाकू विमानों को रवाना किया गया। लड़ाकू विमानों ने पश्चिम बंगाल के हाशीमारा एयरबेस से लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed