{"_id":"5f43e03c8ebc3e3ce407b4c9","slug":"indian-air-force-launches-mobile-app-to-provide-career-related-information-to-aspirants","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना ने लॉन्च किया मोबाइल एप, अभ्यर्थियों को मिलेगी करियर संबंधी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायु सेना ने लॉन्च किया मोबाइल एप, अभ्यर्थियों को मिलेगी करियर संबंधी जानकारी
Mon, 24 Aug 2020 09:16 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
एप के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मौजूद एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया व अन्य अधिकारी
- फोटो : twitter.com/IAF_MCC
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को एक मोबाइल एप 'माई आईएएफ' (MY IAF) लॉन्च किया। यह एप वायु सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं को करियर संबंधी जानकारियां मुहैया कराएगा। चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने इस एप को 'डिजिटल इंडिया' पहल के तहत वायु भवन में लॉन्च किया।
विज्ञापन
इस एप से संबंधित एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'इस एप का यूजर फ्रेंडली प्रारूप उपयोगकर्ताओं के लिए एक समान डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। यह वायु सेना में अधिकारियों और एयरमैन दोनों के लिए ही चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के साथ वेतन और भत्तों की जानकारी देने का काम करता है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि इस एप्लीकेशन को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से तैयार किया गया है। यह वायु सेना से जुड़ने के इच्छुक लोगों को करियर संबंधी जानकारी और विवरण उपलब्ध कराएगा। इससे लोगों तक वायु सेना में भर्तियों की जानकारी आसानी से पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
वायु सेना की ओर से जारी इस बयान में कहा गया कि एंड्रॉयड फोन्स के लिए यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह एप भारतीय वायु सेना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ है। इस एप में भारतीय वायु सेना के इतिहास की जानकारी के साथ-साथ उसकी वीरता की कहानियों की झलक भी देखने को मिलेगी।