Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
indian air force day 2021: major historical events when our fighters helped india in victory
{"_id":"615fb9178ebc3ed095283f25","slug":"indian-air-force-day-2021-major-historical-events-when-our-fighters-helped-india-in-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Air Force Day 2021: वो 11 बड़े मौके जब वायुसेना ने दिखाया पराक्रम...भारत को मिली विजय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air Force Day 2021: वो 11 बड़े मौके जब वायुसेना ने दिखाया पराक्रम...भारत को मिली विजय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:05 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय वायु सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से 89 साल पहले देश के आसमानी लड़ाकों की टीम तैयार हुई थी। ये टीम थी हमारी भारतीय वायुसेना की। 8 अक्तूबर 1932 में भारतीय वायुसेना की नींव रखी गई थी। और इस दिन को भारतीय वायुसेना दिवस (IAF Day - Indian Air Force Day) के रूप में मनाया जाता है। शुरुआत में वायुसेना में 4 चार वेस्टलैंड वापिती बाइप्लेन्स थे और पांच भारतीय पायलट। आज भारतीय वायुसेना के बेड़े में 1720 से ज्यादा विमान हैं और 1.70 लाख से ज्यादा वायुसैनिक। हम आपको उन 11 बड़े मौकों के बारे में बता रहे हैं जब देश को विजय दिलाने में भारतीय वायुसेना ने अहम भूमिका निभाई और अपना पराक्रम दिखाया।
1. द्वितीय विश्व युद्धः जापानी सेना को थाईलैंड में रोका
2 of 11
द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय वायुसेना
- फोटो : wiki
द्वितीय विश्व युद्ध में जब जापानी सेना बर्मा की तरफ बढ़ रही थी तब भारतीय वायुसेना ने उसे रोका था। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने थाईलैंड में अराकान, माए होंग सोन, चियांग माई और चियांग राई बेस पर मौजूद जापानी सेना को मार भगाया था। इस युद्ध में भारतीय वायुसेना ब्रिटिश और अमेरिकी सेनाओं की मदद कर रही थी। इस युद्ध के हीरो थे फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्जन सिंह। जो बाद में एयरफोर्स के मार्शल बने।
2. 1947: जब देश आजाद हुआ, राहत कार्य में लगी वायुसेना
3 of 11
राहत कार्य में भारतीय वायुसेना
- फोटो : wiki
देश की आजादी के साथ भारत और पाकिस्तान अलग हो गए। वायुसेना भी दो भागों में बंट गई। उसी समय जम्मू-कश्मीर की राजशाही पर कबीलाई हमलावरों ने हमला कर दिया। इन कबीलाई हमलावरों को पाकिस्तान का समर्थन था। दोनों देशों के बीच अघोषित युद्ध चल रहा था। जब कश्मीरी लोग फंस गए, तब भारतीय वायुसेना ने उन्हें निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. 1960-61: कॉन्गो में शांति स्थापित किया, गोवा को आजादी दिलाई
4 of 11
गोवा के लिए ऑपरेशन विजय में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान कैनबेरा (फाइल फोटो)
- फोटो : wiki
1960 में कॉन्गो से बेल्जियम का शासन खत्म हुआ। इसके बाद पूरे कॉन्गो में हिंसा और विद्रोह होने लगा। इसे रोकने के लिए भारतीय वायुसेना ने पांच स्क्वाड्रन कॉन्गो भेजे ताकि शांति कायम की जा सके। इसके बाद, 1961 में पुर्तगाली शासन गोवा को छोड़ना नहीं चाहता था। तब भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन विजय चलाया। भारतीय वायुसेना ने पुर्तगाली सेना को हराकर गोवा को आजादी दिलाकर भारत से मिलाया।
विज्ञापन
4. 1965: पाकिस्तानी सेनाओं की धज्जियां उड़ा दीं
5 of 11
गोवा के लिए ऑपरेशन विजय में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान
- फोटो : defenceupdate.in
1947 के बाद पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर पर कब्जे के लिए दूसरी बार हमला करने की हिमाकत की। लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। भारतीय वायुसेना ने न केवल उसके लड़ाकू विमानों को मार गिराया, बल्कि कई सैन्य बेसों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय वायुसेना को भी काफी नुकसान हुआ, लेकिन हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।