फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs DC: पंत और कोहली में 'विराट' टक्कर की उम्मीद, ऐसी हो सकती है दिल्ली-बैंगलोर की प्लेइंग XI

Fri, 08 Oct 2021 08:29 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Oct 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
RCB v DC ipl 2021, royal challengers bangalore vs delhi capitals Head-to-Head, Match Prediction and Probable Playing XI
आईपीएल 2021 में बैंगलोर vs दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2021 का 56वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली ने 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है।



वहीं, विराट की कप्तानी वाली आरसीबी ने इतने ही मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है। पिछले मैच में हैदराबाद ने आरसीबी पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं, दिल्ली ने पिछले मैच में चेन्नई को तीन विकेट से हराया था। आरसीबी जब दिल्ली के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो उसकी निगाह टॉप-2 में जगह बनाने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI..?

RCB v DC ipl 2021, royal challengers bangalore vs delhi capitals Head-to-Head, Match Prediction and Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम - फोटो : social media

अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलरो 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

RCB v DC ipl 2021, royal challengers bangalore vs delhi capitals Head-to-Head, Match Prediction and Probable Playing XI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : social media

RCB का पलरा भारी
वहीं, अगर आंकड़ों की बात करें तो, बैंगलोर का पलरा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 16 मुकाबले चेन्नई ने जीते हैं जबकि दिल्ली को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB v DC ipl 2021, royal challengers bangalore vs delhi capitals Head-to-Head, Match Prediction and Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : social media

इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाह
हैदराबाद के खिलाफ एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के रहते आरसीबी 142 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। वहीं, आरसीबी के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जॉर्ज गार्टन ने तेज गेंदबाजी का जिम्मा बखूबी संभाला है। वहीं, स्पिन में युजवेंद्र चहल लय में हैं। दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और लीग चरण के बाद उसका आत्मविश्वास बुलंद है। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर फॉर्म में हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार अच्छा खेलना होगा। तेज गेंदबाजी में एनरिच नोर्टजे, कागिसो रबाडा और आवेश खान की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
RCB v DC ipl 2021, royal challengers bangalore vs delhi capitals Head-to-Head, Match Prediction and Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी - फोटो : ट्विटर
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

 

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पद्दीकल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
  • दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन,  श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन,  कागिसो रबाडा, आवेश खान , एनरिच नॉर्टजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed