फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force aircraft carrying out sorties in Leh the air activity has gone up in the region

लेह में भारतीय वायुसेना का सैन्य अभ्यास, एलएसी पर बढ़ाई हवाई गतिविधियां

Fri, 26 Jun 2020 03:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 26 Jun 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force aircraft carrying out sorties in Leh the air activity has gone up in the region
भारतीय वायुसेना का विमान - फोटो : ANI

भारत और चीन की तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट ने आज पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सैन्य अभ्यास किया। भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद वायुसेना ने हवाई गतिविधियों के जरिए निगरानी रखना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

 

भारतीय वायुसेना ने इसको लेकर एक वीडियो भी जारी की है जिसमें वायुसेना का एयरक्राफ्ट वास्तविक नियंत्रण रेखा के आस-पास के इलाकों में हवाई गतिविधियों के जरिए निगरानी और सैन्य अभ्यास कर रहा है। वायुसेना का यह एयक्राफ्ट लेह में सैन्य अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि मई महीने से भारत और चीन के बीच तनातनी चल रही थी, जिसने 15-16 जून को हिंसक रूप ले लिया। चीन की ओर से हुए हमले में भारत के 20 जवान शही हो गए थे। लेकिन भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई करने की खबरे हैं जिनमें चीन के 40 सैनिक मारे गए थे।


हालांकि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद इस मुद्दे पर एक आम सहमित बनाई गई थी और भारत और चीन दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी सेना को एलएसी से पीछे करने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed