फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force Air Marshal Sadhna Saxena Nair DG hospital services

Indian Air Force: एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर बनीं अस्पताल सेवा महानिदेशक, पहली बार महिला अधिकारी को पदभार

Mon, 23 Oct 2023 08:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Oct 2023 08:52 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने सोमवार को अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। साधना इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं।

विज्ञापन
Indian Air Force Air Marshal Sadhna Saxena Nair DG hospital services
भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर - फोटो : social media

विस्तार

अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने संभाला है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पद्मा बंदोपाध्याय के बाद दूसरी अधिकारी साधना
वायुसेना ने कहा, एयर मार्शल पद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) थीं। एयर मार्शल साधना की नियुक्ति पर वायुसेना ने कहा, नायर ने आज अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक का पदभार संभाला।
विज्ञापन


वायुसेना में एकमात्र एयर मार्शल कपल
गौरतलब है कि अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक बेहद प्रतिष्ठित पद माना जाता है। ये सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) का हिस्सा है। एयर मार्शल साधना एयर मार्शल केपी नायर (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं। नायर भारतीय वायुसेना के पहले और एकमात्र एयर मार्शल जोड़े भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाकू पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव
उन्हें भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की बेटी और बहन होने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में सेवा की है।

1985 में वायुसेना में शामिल हुईं एयर मार्शल साधना
एयर मार्शल साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। दिसंबर, 1985 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। साधना के पास फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने एम्स, नई दिल्ली में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।


वायुसेना की सम्मानित अधिकारी हैं साधना
एयर मार्शल साधना ने विदेश में सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) युद्ध और सैन्य चिकित्सा नैतिकता में प्रशिक्षण लिया। वह पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं। एयर मार्शल साधना को विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वायु सेना प्रमुख और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से भी सराहना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed