फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India will take all necessary steps to keep itself safe says president ramnath kovind

खुद की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे : राष्ट्रपति कोविंद

Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
India will take all necessary steps to keep itself safe says president ramnath kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)

क्रोएशिया यात्रा पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के संदर्भ में कहा कि भारत अपनी रक्षा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। कोविंद क्रोएशिया की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। वह तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे।

विज्ञापन


कोविंद ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘भारत के संबंध में, हम यह स्पष्ट कर चुके हैं कि हम अपनी रक्षा और सुरक्षा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे ताकि हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘शांति और सुरक्षा मानवता की भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। दुनिया को आतंकवादियों को शरण देने और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है। कोविंद ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था आज वैश्विक विकास का अहम पहलू है। इसलिए, मैं आपको भारत आने और परिवर्तनकारी बदलावों का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’

विज्ञापन

निवेश में काफी संभावनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया ने कारोबार की नई संभावनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और क्रोएशिया अपने संबंधों, विशेषकर आर्थिक संबंधों को गहरा करने के इच्छुक हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने निवेश के साथ एक अच्छी नींव पहले ही रख दी है। व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने की काफी संभावनाएं हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed