{"_id":"612957c18ebc3e31e47f38ca","slug":"india-will-provide-visa-for-afghans","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद: भारत आने वाले अफगानों को मिलेगा छह माह का वीजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मदद: भारत आने वाले अफगानों को मिलेगा छह माह का वीजा
Sat, 28 Aug 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:53 AM IST
सार
1000 हजार से ज्यादा वीजा चोरी होने के बाद 12 से 14 अगस्त के बीच भारतीय दूतावास द्वारा जारी 11000 से ज्याद वीजा रद्द कर दिए गए। उसके बाद ही ई-वीजा जारी किए गए।
विज्ञापन
ई-वीजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने कहा है कि यहां आने वाले अफगानिस्तान के नागरिकों को सरकार छह महीने का वीजा देगी। साथ ही कहा कि मौजूदा हालात में उनके लिए दीर्घकालिक योजना बनाना कोई उत्तम विचार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता वहां से भारतीय नागरिकों और भारत का साथ देने वाले अफगानों की निकासी करना है।
विज्ञापन
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए अब सभी अफगानों को केवल ई-वीजा मिलेगा। इसलिए अब यहां आने वाले अफगानों को छह माह का वीजा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने हमारी एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के दफ्तरों पर छापे मारे थे, जहां अफगान पासपोर्ट पर भारतीय वीजा दिए जाते थे।
विज्ञापन
अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने अब तक छह अलग-अलग उड़ानों से 550 से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला है, इनमें से 260 भारतीय नागरिक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों को वहां से निकाल रहा है। हसके लिए अमेरिका, तजाकिस्तान और ईरान सहित अन्य देशों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।