भारत 2030 तक फिर बनेगा विश्व गुरु, पहले ही मिल रहे हैं संकेत : राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत कभी विश्व गुरु पद पर आसीन था और वो दिन दूर नहीं, जब भारत यह खोया हुआ मुकाम फिर हासिल करेगा। भारत की अर्थव्यवस्था जिस तेजी से बढ़ रही है, विश्व गुरु बनने का सपना 2030 तक पूरा हो जाएगा। आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप टेन में गिनी जाती है। जल्द ही भारत आर्थिक रूप से टॉप फाइव, फिर टॉप थ्री और फिर नंबर वन पर पहुंचेगा और ये मुमकिन होगा देश की युवा शक्ति के दम पर। भारत दुनिया में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 44वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह शब्द हजारों छात्रों में उत्साह भरते हुए कहे।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 44वें स्थापना दिवस समारोह में बोले गृहमंत्री
पहली बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे गृहमंत्री ने छात्रों को देश की सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन समय में विश्व स्तर पर भारत में ज्ञान और विज्ञान की स्थिति बताई। बोले, ज्ञान और विज्ञान के मामले में भारत का कोई सानी नहीं था। अमेरिका में विज्ञान के जरिये सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी होती है। भारत का विज्ञान देखना है तो किसी भी मोहल्ले के पंडित जी के पास चले जाओ, वो अपने पंचांग से सौ साल पहले और सौ साल बाद में पड़ने वाले ग्रहण की जानकारी दे देंगे।
उन्होंने कहा कि ताकतवर देश बनकर हम किसी को डराने की मंशा नहीं रखते, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से ताकतवर होना चाहते हैं। ताकतवर के बगल में खड़ा होकर डर लगता है, एक गुरु के पास खड़े होकर अनुकूल महसूस होता है। उन्होंने फ्रांस के एक विद्वान का उदाहरण दिया कि उसने कहा था कि ज्ञान की प्राप्ति गंगा किनारे ही हो सकती है और गंगा भारत में है।
गृहमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, विधायक डीसी वर्मा, सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत मौजूद सभी माननीयों का धन्यवाद दिया और छात्रों को शुभकामनाएं दी।
विश्वविद्यालय में लहराया बरेली का सबसे ऊंचा तिरंगा
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 44वें स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बरेली के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया। तिरंगे की ऊंचाई 147.63 फिट है, जिसकी लागत 24 लाख है। विश्वविद्यालय से पहले गांधी उद्यान में 131 फिट ऊंचा तिरंगा स्थापित है।