फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India welcomed the historic peace agreement between UAE and Israel

सीमा विवाद: चीनी सैनिकों की वापसी पर भारत ने ड्रैगन को दिया साफ संदेश

Fri, 14 Aug 2020 09:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 14 Aug 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
India welcomed the historic peace agreement between UAE and Israel
अनुराग श्रीवास्तव (विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता) - फोटो : ANI

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज चीन सीमा विवाद और कुलभूषण जाधव मामले सहित कई मुद्दों पर भारत का पक्ष सामने रखा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुपम श्रीवास्तव ने चीन के साथ सीमा विवाद पर कहा कि सैनिकों की जल्दी और पूर्ण वापसी और शांति व स्थिरता की बहाली द्विपक्षीय संबंधों के लिए आवश्यक है। मंत्रालय ने कहा, दोनों पक्षों के बीच सैनिकों की वापसी को लेकर विस्तृत समझौता है और उसके आधार पर पहले कुछ प्रगति भी हुई। हम चाहेंगे कि सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी हो। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सैनिकों की वापसी के लिए समझौते को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को अपनी-अपनी सेना की उनकी सामान्य चौकियों पर पुन:तैनाती करनी होगी। सैनिकों की वापसी पर व्यापक समझौते को क्रियान्वित करना जटिल प्रक्रिया है।
विज्ञापन


कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान आईसीजे के फैसले को लागू करने में विफल रहा
वहीं, कुलभूषण जाधव मामले पर जानकारी देते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले को लागू करने में मुख्य मुद्दों लेकर लगातार विफल रहा है। ये मुद्दे संबंधित दस्तावेजों के प्रावधान और कुलभूषण को अप्रभावित कांसुलर एक्सेस प्रदान करने से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई और इस्राइल के बीच समझौते का स्वागत
यूएई और इस्राइल के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि हम यूएई और इस्राइल के बीच संबंधों के सामान्य होने का स्वागत करते हैं। 

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद से इस्राइल और यूएई के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक शांति समझौता किया गया। दोनों देशों के बीच कई सालों से चल रही दुश्मनी नए समझौते के साथ ही महत्वपूर्ण हो गई। नए समझौते के तहत अब दोनों देश एक दूसरे के साथ राजनयिक संबंधो की नई बुनियाद रखेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम यूएई और इस्राइल के बीच संबंधों के सामान्य होने का स्वागत करते हैं। दोनों राष्ट्र भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। भारत फिलिस्तीनी मुद्दों पर अपना पारंपरिक समर्थन जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा, हमें एक स्वीकार्य दो-राज्य वाले समाधान खोजने के लिए सीधी बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 


यह भी पढ़ें: इस्रायल-यूएई समझौता : क्या हैं इस दोस्ती के मायने? किसे फायदा किसे नुकसान...

मंत्रालय की तरफ से बताया गया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इस्राइल के बीच संबंधों के पूर्ण सामान्यीकरण की घोषणा पर विदेश मंत्री को आज दोपहर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री का फोन आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed