{"_id":"5fa9d93b87700e539703ae87","slug":"india-welcomed-sudans-removal-from-state-sponsored-terrorism-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से हटाने का भारत ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से हटाने का भारत ने किया स्वागत
Tue, 10 Nov 2020 05:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने सोमवार को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से सूडान को हटाने को स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा, सूडान के साथ भारत के रिश्ते ऐतिहासिक और खास हैं। हमारे रिश्ते साझा मूल्यों और दोनों देशों के नागरिकों के नजदीक संपर्कों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
हम सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से बाहर करने और इस्राइल के साथ रिश्ते सामान्य करने का स्वागत करते हैं। हम जुबा शांति समझौता पर हस्ताक्षर करने पर सूडान सरकार को बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि हैं यह सकारात्मक घटनाक्रम लोकतांत्रिक परिवर्तन की शुरुआत करेंगे। साथ ही सूडान में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और विकास भी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, 27 अक्तूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सूडान को राज्य प्रायोजित आतंकवाद की सूची से हटाने की औपचारिक सूचना सांसदों को भेजी थी। सितंबर में अमेरिका और सूडान ने इस्राइल के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन