फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Weather Report Today, Snowfall, Temperature Of Delhi Will Drop Due To Northern Winds

Weather Report: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, कई शहरों में गिरा तापमान, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल

Thu, 17 Nov 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

देश में लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
India Weather Report Today, Snowfall, Temperature Of Delhi Will Drop Due To Northern Winds
ठंड की दस्तक - फोटो : PTI

विस्तार

देश में लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। इस बर्फबारी का असर कश्मीर से लेकर यूपी तक देखने को मिल रहा है।हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, मप्र समेत समूचे उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल में सुबह व शाम के समय धुंध भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


कई शहरों में गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री है। हिमाचल की राजधानी शिमला की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री तो अधिकतम तापमान 13 डिग्री है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम 22 डिग्री है।
विज्ञापन


जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 18 और 19 नवंबर, 2022 को भी जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में छिटपुट, हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है और केरल और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बारिश के आसार
वहीं, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल  के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।  फिलहाल, यूपी-बिहार समेत उत्तर-पूर्व के राज्यों में बारिश के असार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed