फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india warns opec countries for inecrasing crude oil price

भारत की ओपेक देशों को चेतावनी, कच्चे तेल की कीमतें कम कीजिए, या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिए

Wed, 11 Jul 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
india warns opec countries for inecrasing crude oil price

भारत ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक को चेतावनी दी है। भारत की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने चेतावनी दी है कि वह कच्चे तेल की कीमतों में कमी करें या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। भारत ने यह भी कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो अगले सात साल में तेल की मांग में भारी कमी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि 'बीते कुछ महीनों से तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है अगर यह आगे भी इस तरही जारी रहती है तो भारतीय उपभोक्ता यातायात के अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।  जिनमें इलेक्ट्रिक बाइक, कार और गैस से संचालित होने वाले वाहन शामिल हैं।' 
विज्ञापन


संजीव सिंह ने आगे कहा 'भारत जैसे देश में कीमतों पर हमेशा से ध्यान दिया जाता रहा है, ऐसे में अगर कीमतें लगातार बढ़ेंगी तो यह आने वाले कुछ साल में तेल की मांग पर निश्चित तौर पर प्रभाव डालेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते कई दिनों में तेल की कीमतों में पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। तेल की कीमत बढ़ाने वाले कुछ प्रमख कारण तीन देशों- लीबिया, कनाडा और वेनेजुएला में आई गिरावट है। बता दें कि ओपेक के कुछ भी निर्णय लेने से बाजार में बेचे जाने वाले तेल की कीमत को प्रभावित किया जा सकता है।

तेल की कीमतों में क्यों जारी है उछाल?

india warns opec countries for inecrasing crude oil price

बीते दिनों वियना में हुई बैठक में प्रमुख तेल उत्पादकों ने कहा था कि तेल का उत्पादन बढ़ाकर कीमतों पर काबू करेंगे, तो फिर तेल की कीमत में उछाल क्यों जारी है?

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन के अधिकारियों और रूस जैसे अन्य प्रमुख तेल उत्पादकों ने पिछले वर्ष वैश्विक तेल आपूर्ति के करीब एक फीसदी तक उत्पादन में वृद्धि की प्रतिबद्धता जताई थी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर और जोर डाला और तेल की कीमत कम करने का आह्वान किया है। फिर भी कीमतें ऊंचाई पर बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत इस वर्ष अब तक बीस फीसदी से ज्यादा बढ़ी है और प्रति बैरल कीमत 78 डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed