फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India warned Russia on Nuclear Suppliers Group NSG membership

NSG मामले में भारत ने रूस से कहा- चीन को समझाओ वर्ना बिगड़ेगी बात

Wed, 17 May 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 17 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
India warned Russia on Nuclear Suppliers Group NSG membership

भारत ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर वह न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप(एनएसजी) का पूर्ण सदस्य बनने में असमर्थ होता है तो रूस को परमाणु ऊर्जा विकास के अपने कार्यक्रम में विदेशी साझेदारों को सहयोग देना बंद करना होगा।

विज्ञापन


भारत ने कहा ऐसा नहीं करने पर वह कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की 5वीं और 6वीं रिऐक्टर यूनिट्स के विकास से जुड़े समझौते पर अपने हाथ पीछे खींच सकता है।
विज्ञापन


भारत को ये कड़ा रुख इस वजह से अपनाना पड़ा क्योंकि उसे ऐसा लग रहा है कि रूस भारत को एनएसजी सदस्य बनवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं दिखाई पड़ रहा, वह इस मामले में काफी लापरवाह है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस को अब ये भी डर सताने लगा है कि भारत रूस पर खुद को एसएसजी सदस्य बनवाने के लिए दबाव डालने के लिए इस समझौते में जानबूझकर देरी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले हफ्ते हुए मुलाकात में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन मोदी ने इस पर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया। 

बता दें रूसी प्रधानमंत्री ने मोदी के साथ ये मुलाकात मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के अगले महीने होने वाली वार्ता की वजह से की थी। अगर कुडनकुलम  समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो पाता तो मोदी-पुतिन मुलाकात का कोई मतलब ही नहीं रह पाएगा जबकि इस वार्ता में अब केवल हफ्ते ही बचे हैं।


भारत चाहता है कि रूस अपने दोस्त चीन को भारत को एनएसजी सदस्यता के लिए समर्थन देने के लिए मनाए। भारत को लग रहा है कि रूस इस मामले में अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर रहा है। लेकिन चीन को मनाना भारत के लिए आसान काम नहीं है। एक तो तिब्बती धर्मगुरू को भारत बुलाने से चीन चिढ़ा हुआ है इसके अलावा चीन के ओबीओआर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेना भी एसएसजी सदस्य के लिए भारत का समर्थन न करने की बड़ी वजह बन सकता है। 

भारत और रूस के रिश्ते भी अब उतने दोस्ताना नहीं रह गए हैं। बता दें भारत की नाराजगी के बावजूद भी रूस ने पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed