फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India warned Pakistan over ceasefire violating, Directors General held conversation on hotline

India-Pakistan: सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान, भारत ने दी चेतावनी; महानिदेशकों की हॉटलाइन पर हुई बातचीत

Wed, 30 Apr 2025 05:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 05:25 PM IST
सार

29-30 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
India warned Pakistan over ceasefire violating, Directors General held conversation on hotline
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस आतंकी घटना के बाद सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया है। अब भारत ने पाकिस्तान की ओर की जा रही गोलीबारी पर आपत्ति दर्ज करायी है। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों ने कल हॉटलाइन पर बातचीत की और पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन पर चर्चा की। भारत ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 पहलगाम हमले के बाद लगातार गोलीबारी कर रहा है पाकिस्तान
भारतीय सेना के मुताबिक, 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी। 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।




नियंत्रण रेखा के पार ऐसे उल्लंघन बीते छह दिन से किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकत आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई के डर का नतीजा है। उसे हर पल यही डर सता रहा है कि इस बार भारत बालाकोट और पुलवामा हमले के बाद किए गए जवाबी हमले से खतरनाक मोर्चा खोलेगा। इसी बिलबिलाहट में पड़ोसी छटपटा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed