फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US will leave shared satellite Union Minister Jitendra Singh information regarding Nisar mission

NISAR: साझा उपग्रह छोड़ेंगे भारत-अमेरिका, निसार मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी ये जानकारी

Fri, 13 Jan 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

निसार मिशन बायोमास, प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिक तंत्र, गतिशील सतरों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा एवं अन्य तरह की तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
India US will leave shared satellite Union Minister Jitendra Singh information regarding Nisar mission
NISAR - फोटो : Twitter/ NASA Earth

विस्तार

भारत-अमेरिका इस साल साझा उपग्रह छोड़ेंगे। विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इस साझा  कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाते हुए भारत और अमेरिका इस साल एक संयुक्त उपग्रह- नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) सेटेलाइट प्रक्षेपित करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक सेथुरमन पंचनाथन के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान यह बात कही। निसार मिशन बायोमास, प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिक तंत्र, गतिशील सतरों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा एवं अन्य तरह की तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


सिंह ने दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर अंतरिक्ष कचरे के प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों में। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी गहरे संबंधों का प्रस्ताव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed