फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US to reactivate observation system for Indian Ocean

India US: हिंद महासागर में सक्रिय होगा खास सिस्टम, भारत अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला; इन कामों में मिलेगी मदद

Thu, 11 Apr 2024 05:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Apr 2024 05:51 PM IST
सार

India US: भारत और अमेरिका ने फैसला लिया है कि हिंद महासागर अवलोकन प्रणाली (IndOOS) को फिर से सक्रिय किया जाएगा। इसकी मदद से मौसम के पूर्वानुमान और वायुमंडलीय डेटा एकत्र करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
India US to reactivate observation system for Indian Ocean
हिंद महासागर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

भारत और अमेरिका द्वारा हिंद महासागर अवलोकन प्रणाली (IndOOS) को फिर से सक्रिय करने का फैसला लिया गया है। इंडियन ओशन ऑब्जर्विंग सिस्टम (IndOOS) एक खास तरह की प्रणाली है, जिसकी मदद से मौसम के पूर्वानुमान और वायुमंडलीय डाटा एकत्रित करने में आसानी होती है। यह सिस्टम 36 दलदली सतहों पर फैला एक तरह का नेटवर्क है, जिससे मौसम विज्ञानियों को पूर्वानुमान में काफी सहायता मिलती है। कोरोना महामारी के दौरान इस प्रणाली की अनदेखी की गई थी, जिस वजह से मौसम वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण डेटा हासिल करने में मुश्किल हो रही थी। 

विज्ञापन


भारत-अमेरिका के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत
पिछले महीने पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन की अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन के अधिकारी रिक स्पिनराड के साथ एक बैठक हुई। इस दौरान हिंद महासागर अवलोकन प्रणाली को फिर से सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद रविचंद्रन ने कहा कि भारत और अमेरिका इसे फिर से सक्रिय करना चाहते हैं। उन्होंने मार्च में अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय संचालन (NOAA) प्रमुख के साथ इस पर चर्चा की थी। उनका कहना है कि एनओएए इसके लिए अपकरण प्रदान करने के लिए राजी हो गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी ने क्या कहा?
अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी (बीएएमएस) ने एक लेख में बताया है कि कई देशों के मौसम वैज्ञानिकों ने लिखा है कि कोरोना महामारी की वजह से हिंद महासागर अवलोकन प्रणाली की तैनाती और रखरखाव को बाधित किया है। इस वजह से उपकरणों की खरीद और नवीनीकरण पर ध्यान देना जरूरी है। लेख में आगे बताया गया है कि इस सिस्टम के उपकरण साल में एक बार बदले जाते हैं क्योंकि इसके सेंसर काम करना बंद कर देते हैं और बैटरियां खत्म हो जाती हैं। इनकी मरम्मत आम तौर पर इंडोनेशिया, भारत और दक्षिण कोरिया के अनुसंधान जहाजों का उपयोग करके की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि चक्रवात की चेतावनी, तूफान की चेतावनी, मानसून की भविष्यवाणी और जलवायु पूर्वानुमान के लिए इस प्रणाली (IndOOS) का परिचालन और अवलोकन आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed