फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-US Partnership: Amendments to the guiding principles of triangular cooperation in global development, signed in 2014

भारत-अमेरिका भागीदारी: वैश्विक विकास में त्रिकोणीय सहयोग के मार्गदर्शक सिद्धांतों में संशोधन, 2014 में किए थे दस्तखत

Fri, 30 Jul 2021 03:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

भारत व अमेरिका ने वैश्विक विकास में त्रिकोणीय सहयोग के मार्गदर्शक सिद्धांतों एसजीपी में दूसरा संशोधन किया है। संशोधित समझौते पर शुक्रवार को भारत व अमेरिका के अधिकारियों ने दस्तखत किए। 

 

विज्ञापन
India-US Partnership: Amendments to the guiding principles of triangular cooperation in global development, signed in 2014
अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

भारत व अमेरिका ने वैश्विक विकास में त्रिकोणीय सहयोग के मार्गदर्शक सिद्धांतों (एसजीपी) में दूसरा संशोधन किया है। एसजीपी समझौता नवंबर 2014 में किया गया था। यह समझौता वैश्विक स्थिरता व समृद्धि में भारत व अमेरिका के योगदान को लेकर है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एसजीपी के माध्यम से भारत व अमेरिका साझेदारी देशों, खासकर एशिया व अफ्रीका के देशों, के विकास की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। संशोधित समझौते पर शुक्रवार को भारत व अमेरिका के अधिकारियों ने दस्तखत किए। 
विज्ञापन

 

इस संशोधन के जरिए भारत व अमेरिका ने अपने साझेदार देशों की क्षमताएं बढ़ाने के लिए अपनी मदद का दायरा बढ़ाया है। भारत व अमेरिका अपने सहयोगी देशों को व्यापार, संचार, निवेश, स्वास्थ्य सेवाएं व कृषि जैसे अनेक क्षेत्रों में मदद करेंगे। 


एसजीपी में संशोधन पर दस्तखत के बाद विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस संशोधन के जरिए इस समझौते की मियाद भी बढ़ाकर 2026 तक कर दी गई है। इस समझौते के अंतर्गत भारत व अमेरिका अपने साझेदार देशों में स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, पोषण आहार, आपदा राहत, जल, स्वच्छता, शिक्षा, संस्थान निर्माण के क्षेत्रों में भी मदद करेंगे। 

ब्लिंकन के दौरे के बाद उठाया कदम
भारत व अमेरिका ने यह कदम विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के भारत दौरे के दो दिन बाद उठाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे के दौरान दोनों देशों ने कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। एसजीपी अनुबंध में संशोधन पर विदेश मंत्रालय की विकास साझेदारी प्रशासन प्रभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा जोशी और अमेरिकी मिशन यूएसएड के भारत स्थित मिशन निदेशक कैरेन क्लिमोवस्की ने हस्ताक्षर किए। 


एशिया व अफ्रीका के देशों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा
बता दें, नवंबर 2014 में हस्ताक्षरित एसजीपी समझौता, वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत और अमेरिकी साझेदारी द्वारा किए जाने वाले योगदान को रेखांकित करता है। यह विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका के भागीदार देशों की विकासात्मक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। 2019 में इसमें पहला संशोधन कर इसकी वैधता 2021 तक बढ़ाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed