{"_id":"62aa719a9ce2ef6c78429b66","slug":"india-to-host-key-meeting-of-asean-foreign-ministers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-आसियान : शीर्ष अधिकारियों ने कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर की चर्चा, आज से विदेश मंत्रियों की वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-आसियान : शीर्ष अधिकारियों ने कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर की चर्चा, आज से विदेश मंत्रियों की वार्ता
Thu, 16 Jun 2022 05:26 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:26 AM IST
सार
विदेशमंत्री स्तरीय वार्ता में व्यापार एवं रणनीतिक संबंध तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन, वियतनाम के बुई थान्ह सोन और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेत्नो मारसुदी बृहस्पतिवार को होने वाली भारत-आसियान वार्ता के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-आसियान देशों के शीर्ष अधिकारियों ने विदेश मंत्री स्तरीय बैठक से एक दिन पहले बुधवार को भारत-आसियान रणनीतिक साझेदारी और भविष्य की दिशा की समीक्षा के साथ ही कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री स्तरीय वार्ता में व्यापार एवं रणनीतिक संबंध तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन, वियतनाम के बुई थान्ह सोन और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेत्नो मारसुदी बृहस्पतिवार को होने वाली भारत-आसियान वार्ता के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
भारत 16 से 17 जून तक दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। आसियान 10 राष्ट्रों का समूह है, जिसके साथ संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर यह बैठक हो रही। विदेश मंत्रालय के अनुसार शीर्ष अधिकारियों ने कार्य योजना (2021-25) के आगे के क्रियान्वयन के लिए कदमों पर चर्चा की।
विज्ञापन