फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG29 aircrafts amid India China border tension

सैन्य तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, खरीदेगा 12 सुखोई और 21 मिग-19 विमान

Thu, 18 Jun 2020 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG29 aircrafts amid India China border tension
सुखोई एसयू-35 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : The Moscow Times

पड़ोसी देश चीन के साथ लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच भारत ने वायु सेना की क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार 12 नए सुखोई और 21 नए मिग-19 विमान खरीद सकता है। भारतीय वायुसेना ने इन विमानों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है। अब मंत्रालय अगले सप्ताह तक इस अनुमानित पांच हजार करोड़ रुपये के सौदे पर फैसला लेगा।  प्रस्ताव की प्रति में यह उल्लेख किया गया है कि रूस से अतिरिक्त मिग-29 खरीदने के लिए वर्तमान सौदे में संशोधन किए जाएंगे। 36 राफेल विमानों के लिए साल  2016 में हुए सौदे के बाद वायु सेना द्वारा अधिग्रहण किए जाने वाले 33 नए विमानों के लिए यह दूसरा सौदा होगा। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भारत ने यह फैसला चीन के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए लिया है। हाल ही में पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी क्षेत्र में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारत का कहना है कि यह झड़प चीन की सोची-समझी योजना के तहत हुई थी। दूसरी ओर खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भी एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर सैन्य आवाजाही तेज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना खरीदेगी 216 ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय वायुसेना ने कम से कम 216 ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का ऑर्डर दिया है। हवा से हवा में मार करने वाली ये मिसाइलों की मारक क्षमता 400 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इन मिसाइलों को 42 सुखोई एसयू-30एमकेआई ( Su-30MKI ) विमानों में लैस किया जाएगा। पीआईबी के मुताबिक ब्रह्मोस मिसाइल को युद्ध में इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई थी। जानकारी के अनुसार आगामी समय में वायुसेना और मिसाइलों की खरीद भी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed