फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Thailand joint army practice indian army organised yoga session in thailand news in hindi

Thailand: भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री 2024 शुरू, भारतीय सेना ने किया योग सत्र का आयोजन

Mon, 08 Jul 2024 12:27 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:27 PM IST
सार

महेंद्र रावत ने बताया कि प्रशिक्षण एजेंडे में मार्शल आर्ट, खेल और विशेष शारीरिक प्रशिक्षण सत्र सहित संयुक्त गतिविधियों के साथ शारीरिक फिटनेस और युद्ध की तैयारी सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
India Thailand joint army practice indian army organised yoga session in thailand news in hindi
भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री- 2024, थाईलैंड के ताक प्रांत में चल शुरू हो गया है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों देशों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने युद्ध कौशल के हैरतंगेज करतब दिखाए। गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि दोनों टुकड़ियों के सैनिक सक्रिय रूप से कठोर प्रशिक्षण सत्र में जुटे हुए हैं, जो जंगल और शहरी वातावरण में उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह अभ्यास सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान पर जोर देता है, जिसमें भारत और थाईलैंड के सैनिक एक-दूसरे की विशेषज्ञता को साझा करते हैं और उसे आत्मसात करते हैं।
विज्ञापन


महेंद्र रावत ने बताया कि प्रशिक्षण एजेंडे में मार्शल आर्ट, खेल और विशेष शारीरिक प्रशिक्षण सत्र सहित संयुक्त गतिविधियों के साथ शारीरिक फिटनेस और युद्ध की तैयारी सबसे आगे हैं। भारतीय सेना की टुकड़ी ने अपने थाई समकक्षों के लिए योग सत्र आयोजित किया, जिसमें सैन्य सहयोग के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर प्रकाश डाला गया। अब तक आयोजित की गई विभिन्न संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों में हथियार प्रशिक्षण, रैपलिंग, जंगल अस्तित्व तकनीक, नेविगेशन प्रशिक्षण, संचार अभ्यास, युद्ध प्राथमिक चिकित्सा और हताहत निकासी अभ्यास शामिल हैं। इन गतिविधियों को दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विज्ञापन


महेंद्र रावत ने बताया कि संयुक्त अभ्यास में भारतीय और थाई सैनिकों के बीच उत्साहपूर्ण भागीदारी और बढ़ती मित्रता देखी जा रही है। यह अभ्यास न केवल दोनों सेनाओं के सैनिकों की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करता है बल्कि दोनों सशस्त्र बलों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को भी गहरा करता है। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया अभ्यास मैत्री-2024 अतिरिक्त प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ 15 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना और रॉयल थाईलैंड सेना के बीच परिचालन तालमेल को और बढ़ाना है। यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और शांति को बढ़ावा देने में निकट सहयोग करने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed