फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India takes safety of women very seriously: NCW chief in verbal spat with US-based writer

NCW: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी लेखिका से रेखा शर्मा की नोकझोंक, बोलीं- देश को बदनाम करने की साजिश

Mon, 04 Mar 2024 05:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया पर अमेरिकी लेखिका और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
India takes safety of women very seriously: NCW chief in verbal spat with US-based writer
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : X/@sharmarekha

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म मामला तूल पकड़ा जा रहा है। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और अमेरिकी लेखिका डेविड जोसेफ बोलोड्जको के बीच जुबानी जंग चल रही है। अमेरिकी लेखिका ने कहा था कि उन्होंने अपनी सभी महिला मित्रों को सलाह दी है कि वे अकेले भारत न जाएं। इस बयान के बाद रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को भारत गंभीरता से लेता है। 
विज्ञापन


झारखंड की घटना के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
बीते कुछ दिनों पहले झारखंड की एक घटना ने भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अमेरिकी लेखिका के बयान के बाद से राजनीतिक भूचाल आ गया है। जहां एक तरह विपक्ष इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भारत बेहद सख्त है। समय के साथ बनाए गए कड़े कानून इसके सबूत है। 
विज्ञापन


अमेरिकी लेखिका से रेखा शर्मा के तीखे बोल
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अमेरिकी लेखिका को जबाव देते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि क्या आपने कभी पुलिस को घटना की सूचना दी। यदि नहीं, तो आप पूरी तरह से गैर जिम्मेदार व्यक्ति है। केवल सोशल मीडिया पर लिखना और पूरे देश को बदनाम करना अच्छा विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेखिका का पलटवार, बोलीं-आपने कार्रवाई नहीं की 
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के पोस्ट पर जवाब देते हुए अमेरिकी लेखिका वोलोड्जको ने कहा कि महिलाओं अधिकार समूहों द्वारा दायर शिकायतों का जवाब देने में रेखा शर्मा विफल रही हैं, जो खुद आलोचना का सामना कर रही है। और फिर भी यहां वह मुझ पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगा रही हैं। है। रेखा शर्मा को जबाव देते हुए लेखिका ने कहा कि आप ही हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर कुछ न करके भारत को बदनाम किया है और फिर मेरे जैसे लोगों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed