{"_id":"5c87be3abdec22764d26df52","slug":"india-successfully-completed-third-trial-of-pinaka-guided-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने किया पिनाका गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण, सेना की ताकत बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने किया पिनाका गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण, सेना की ताकत बढ़ी
Tue, 12 Mar 2019 07:42 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण
Published by: यशवीर सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
पिनाका गाइडेड मिसाइल का परीक्षण
- फोटो : पीटीआई
भारत ने स्वदेश विकसित पिनाका गाइडेड मिसाइल का मंगलवार को तीसरा सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से लैस है। साथ ही इसमें उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है।
विज्ञापन
यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। बता दें कि इससे पहले कल यानी सोमवार को भारत ने इसी के दो सफल परीक्षण किए थे। परीक्षण के दौरान हथियार ने तय लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया था और वांछित सफलता हासिल की थी।विज्ञापन
विज्ञापन