फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India strongly denied Pakistan’s allegations of Indian involvement in Khuzdar incident

बलूचिस्तान विस्फोट: पाकिस्तान के झूठे आरोपों को भारत ने नकारा, कहा- ध्यान भटकाने के लिए हथकंडे अपना रहा PAK

Wed, 21 May 2025 06:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 May 2025 06:05 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाता रहा है। भारत ने भी घटना में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
India strongly denied Pakistan’s allegations of Indian involvement in Khuzdar incident
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार में बुधवार को हुए विस्फोट में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने इस घटना में भारत की संलिप्तता का दावा किया है। पाकिस्तान की ओर किए जा रहे झूठे दावों का भारत ने खंडन किया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए इन आरोपों को निराधार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाता रहा है। भारत ने घटना में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


'ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान'
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत आज खुजदार में हुई घटना में भारत की संलिप्तता के बारे में पाकिस्तान द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को खारिज करता है। भारत ऐसे सभी घटनाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। हालांकि, आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बनने की अपनी साख से ध्यान भटकाने और अपनी गंभीर विफलताओं को छिपाने की पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपने आंतरिक मामलों के लिए भारत को दोषी ठहराता है। दुनिया को गुमराह करने का यह प्रयास असफल होना ही था।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार सुबह बलूचिस्तान के खुजदार शहर में एक स्कूल बस पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में भारत का हाथ होने का झूठा आरोप लगाया था। जिसमें तीन बच्चे मारे गए थे। विस्फोट के समय खुजदार में सेना द्वारा संचालित स्कूल की बस में करीब 40 छात्र सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें: Gaza War: इस्राइली हमलों में गाजा में 45 की मौत, कई महिलाएं शामिल; फलस्तीनियों तक नहीं पहुंच सकी जरूरी मदद

शहबाज के झूठे दावे
पाकिस्तान की सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और घटना के लिए भारत को दोषी ठहराया, हालांकि इस दावे का उनके पास कोई सबूत नहीं है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी, जो एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed