{"_id":"682dbfe76332ec0dc6099465","slug":"in-gaza-upto-45-killed-in-strikes-as-desperately-needed-aid-fails-to-reach-palestinians-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइली हमलों में गाजा में 45 की मौत, कई महिलाएं शामिल; फलस्तीनियों तक नहीं पहुंच सकी जरूरी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइली हमलों में गाजा में 45 की मौत, कई महिलाएं शामिल; फलस्तीनियों तक नहीं पहुंच सकी जरूरी मदद
Wed, 21 May 2025 05:28 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 May 2025 05:28 PM IST
सार
Gaza War: इस्राइल के हवाई हमलों में गाजा में बुधवार को 45 लोगों की मौत हो गईं, जिनमें महिलाएं और एक नवजात शामिल हैं। वहीं, इस्राइल की ओर से गाजा में मानवीय मदद ले जाने वाले ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी गई, लेकिन सैन्य कर्मियों ने उन्हें वितरण स्थल नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन
गाजा मे इस्राइली हमला।
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच जारी भीषण जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। गाजा के अस्पतालों ने बताया कि इस्राइली हवाई हमलों में बुधवार को कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हफ्ते का शिशु और कई महिलाएं भी शामिल हैं। इस्राइल की ओर से यह सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में तेज हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सहायता समूहों के मुताबिक, इस्राइल ने मंगलवार को गाजा में मानवीय मदद के लिए दर्जनों को ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी। हालांकि, यह मदद उन लोगों तक नहीं पहुंच पाई, जो बहुत जरूरतमंद थे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार शाम कहा कि मदद गाजा में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन इस्राइली सेना ने मदद सामग्री अलग-अलग ट्रकों में लोड होने के बाद सहायता कर्मियों को उसे वितरण स्थल तक पहुंचाने का समय नहीं दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में स्कूल बस में आत्मघाती विस्फोट, चार बच्चों सहित पांच की मौत; 40 घायल
विज्ञापन
सहायता समूहों के बीच बुधवार को साझा की गई अंदरूनी रिपोर्ट में बताया गया कि केरेम शालोम सीमा पार से कोई भी मानवीय मदद वाला ट्रक गाजा में प्रवेश नहीं कर पाया। इन रिपोर्ट के मुताबिक, 65 ट्रक सीमा पार कर गाजा की तरफ बढ़े थे, लेकिन गाजा में प्रवेश नहीं कर पाए। इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार सुबह ट्रक गाजा में प्रवेश कर रहे थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मदद गाजा में वितरण के लिए आगे बढ़ पाई है।
फलस्तीनी शरणार्थियों के संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि उसने मंगलवार को सीमा पार से मदद जुटाने के लिए कई घंटों तक इंतजार किया, लेकिन वह वितरण शुरू नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें: क्या है US की गोल्डन डोम योजना: जिसके लिए 14.5 लाख करोड़ खर्चने को तैयार ट्रंप; किस खतरे से सुरक्षा की तैयारी?
इससे पहले मंगलवार को ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही वार्ता को रोक दिया। यही नहीं, उसने वेस्ट बैंक में बसी अवैध यहूदी बस्तियों पर प्रतिबंध भी लगाए। यह कदम इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के विरोध में उठाए गए। इससे पहले कनाडा और फ्रांस ने भी युद्ध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की।
इजरायल का कहना है कि वह तब तक युद्ध रोकने के लिए तैयार नहीं है, जब तक हमास की ओर से बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा नहीं किया जाता और जब तक हमास को खत्म नहीं कर दिया जाता। इस्राइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में 45 लोग मारे गए, जिनमें 14 एक ही परिवार के थे। इसमें एक हफ्ते के शिशु की भी मौत हो गई। इस्राइली सेना ने अभी तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उसका कहना है कि वह हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। सेना हमास पर नागरिक क्षेत्रों को ढाल बनाकर काम करने का आरोप लगा रही है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन