{"_id":"606eee278ebc3e5916635fe8","slug":"india-sri-lanka-first-delegation-level-virtual-dialogue-between-police-chiefs-of-both-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका: पुलिस प्रमुखों ने की बैठक, आपसी सहयोग समेत अहम मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-श्रीलंका: पुलिस प्रमुखों ने की बैठक, आपसी सहयोग समेत अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 08 Apr 2021 05:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और श्रीलंका के पुलिस प्रमुखों के बीच गुरुवार को पहली प्रतिनिधिमंडल के स्तर की वार्ता हुई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक ने किया और श्रीलंका की ओर से इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सीडी विक्रमरत्ने शामिल हुए।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने मदाक पदार्थों के तस्करों और भारत-श्रीलंका के बीच समुद्री मार्ग पर घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य संगठित अपराधियों के खिलाफ एक-दूसरे की कार्रवाईयों की सराहना की। साथ ही इसे लेकर दोनों ने रियल टाइम इंटेलीजेंस और फीडबैक साझा किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इस वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से काम करने पर सहमत हुए। इसमें आतंकवाद के साथ वैश्विक आतंकी संगठनों और भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई पर भी सहमति जताई गई, फिर भले की वह कहीं भी मौजूद हों या सक्रिय हों।
विज्ञापन
India and Sri Lanka also agreed to work jointly against the terrorist entities including the global terrorist groups and fugitives, wherever they are present and active: Ministry of Home Affairs
— ANI (@ANI) April 8, 2021