फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India showed how to wage non-violent war during Operation Sindoor BJP general secretary radha mohan das Agrawa

Operation Sindoor: 'भारत ने दिखाया अहिंसक लड़ाई कैसे लड़ी जाती है', भाजपा महासचिव ने ट्रंप पर साधा निशाना

Thu, 15 May 2025 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 May 2025 03:45 PM IST
सार

अग्रवाल ने कहा कि 'हमारी रणनीति पाकिस्तान के लोगों को मारने की नहीं थी। हम हिंसा में यकीन नहीं करते। हमारा निशाना सिर्फ आतंकवादी थे। हमने अपना उद्देश्य पूरा किया।' 

विज्ञापन
India showed how to wage non-violent war during Operation Sindoor BJP general secretary radha mohan das Agrawa
ऑपरेशन सिन्दूर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिखाया कि लड़ाई भी अहिंसक तरीके से लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के अलावा किसी भी मासूम की जान नहीं गई। भाजपा नेता ने कहा कि 'हमने दुनिया को दिखाया कि महात्मा गांधी के अहिंसा के दर्शन को युद्ध में भी लागू किया जा सकता है। यह सबसे अहिंसक लड़ाई थी क्योंकि इसमें उन्हें ही निशाना बनाया गया, जिन्हें हम तबाह करना चाहते थे। हमारी रणनीति पाकिस्तान के लोगों को मारने की नहीं थी। हम हिंसा में यकीन नहीं करते। हमारा निशाना सिर्फ आतंकवादी थे। हमने अपना उद्देश्य पूरा किया।'
विज्ञापन


ट्रंप पर कसा तंज
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए गए। इस हमले में कई आतंकी मारे गए। भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखाया कि आधुनिक युद्ध कैसे लड़े जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराया। जब इसे लेकर भाजपा महासचिव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकती है तो कुछ बच्चे खेल-खेल में उसे धक्का देने लगते हैं। जब ट्रेन चलने लगती है तो बच्चों को लगता है कि उनके धक्का देने से ट्रेन चली है। ऐसा ही ट्रंप का व्यवहार है। भाजपा कह चुकी है कि ट्रंप ने कोई मध्यस्थता नहीं की।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिपोर्ट: 'मैं नहीं चाहता आप भारत में आईफोन बनाएं, वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं', ट्रंप की एपल सीईओ को दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष को फोन कर संघर्षविराम की अपील की थी। सिंधु नदी समझौते पर अग्रवाल ने कहा कि यह पूरी तरह से भारत विरोधी समझौता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed