फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Saudi Arabia emphasized need to put all possible pressure on countries that promote terrorism

आतंक के खिलाफ सऊदी का साथ, मगर न पुलवामा का जिक्र न संवेदना

Wed, 20 Feb 2019 03:32 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 20 Feb 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
India Saudi Arabia emphasized need to put all possible pressure on countries that promote terrorism
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

पुलवामा हमले के बाद दुनियाभर से मिल रहे समर्थन के बीच सऊदी अरब ने भी आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भारत का साथ देने का वादा किया है। भारत आए सऊदी अरब के प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन सलमान अब्दुल अजीज अल-सऊद ने कहा, आतंकवाद और अतिवाद दोनों देशों की साझा चिंता है। आतंक के हरेक रूप के खिलाफ जंग छेड़ने की जरूरत है। हालांकि प्रिंस ने न तो पुलवामा हमले की निंदा की और न शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद जारी साझा बयान में भी सीधे तौर पर पाकिस्तान का जिक्र नहीं है।

विज्ञापन

बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद साझा बयान में क्राउन प्रिंस ने भारत से सदियों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को ‘बड़ा भाई’ बताया। उन्होंने कहा, आतंकवाद से लड़ने में भारत की हरसंभव मदद करेंगे। खुफिया जानकारियां भी साझा करेंगे। दोनों देश मिलकर उन देशों पर दबाव बनाएंगे जो किसी भी रूप में आतंक का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पुलवामा हमला आतंकवाद का क्रूर रूप है। भारत और सऊदी अरब उन ताकतों के खिलाफ काम करेंगे जो आतंक को पोषित करते हैं। आतंक के सभी साधनों का अंत और इसे समर्थन देने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। इससे पहले दोनों देशों ने पुलवामा हमले के मद्देनजर सामरिक योजनाओं पर गहरी मंत्रणा की।

विज्ञापन

ट्रम्प ने कहा, पुलवामा हमला ‘भयावह’

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले को ‘भयावह’बताया है। उन्होंने कहा, हमें इस बारे में कई जानकारियां और रिपोर्ट मिली हैं, जल्द ही विस्तृत बयान दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने पाक को पुलवामा हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिए कहा है। अमेरिका ने आतंकियों को पनाह देने और उनकी मदद करने से पाक और चीन को बाज आने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाक को घेरने भारत बना रहा नया डोजियर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पाकिस्तान की घेरेबंदी बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय नया डोजियर तैयार कर रहा है। इसे दूतावासों के जरिये दुनियाभर के देशों को दिया जाएगा। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने बुधवार को कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति के सदस्यों को पाकिस्तान ताजा हालात की जानकारी दी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद बिसारिया ने कहा, भारत अब पाकिस्तान को कोई सबूत नहीं देगा बल्कि दुनिया के सामने उसे बेनकाब करेगा।


 

न्यूजीलैंड, द. अफ्रीका की संसद में निंदा प्रस्ताव

न्यूजीलैंड की संसद में बुधवार को पुलवामा आतंकी हमले को लेकर निंदा कर प्रस्ताव पारित किया गया। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने प्रस्ताव पेश किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की संसद में भी हमले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान जल्द से जल्द हमले के जिम्मेदारों को सजा दे।

संयुक्त राष्ट्र ने भी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसके दोषियों को सजा दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत जवानों के शहीद होने से दुखी हैं।

एनआईए ने संभाली जांच, दोबारा एफआईआर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए बुधवार को फिर से एफआईआर दर्ज की है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। पहले इस मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी। एजेंसी हमले के दूसरे ही दिन पुलवामा जाकर नमूने और साक्ष्य जुटा चुकी है। 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed