फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india said Kulbhushan Jadhavs wife, mother visit Pakistan guaranteeing safety

जाधव से मुलाकात पर भारत ने रखी शर्त, कहा- कुलभूषण की मां, पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक

Fri, 24 Nov 2017 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 07:01 AM IST
विज्ञापन
india said Kulbhushan Jadhavs wife, mother visit Pakistan guaranteeing safety
कुलभूषण जाधव
कुलभूषण जाधव मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से कूटनीतिक जंग शुरू हुई है। इस मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में बुरी तरह घिरने के बाद पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की इजाजत दी है।
विज्ञापन


इसके जवाब में भारत ने शर्त रखी है कि इस मुलाकात के अलावा पाकिस्तान में रहते एक भारतीय राजनयिक हमेशा जाधव की पत्नी के साथ रहेगा। भारत की इस शर्त पर पाकिस्तान की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी के उस आवेदन को स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने जाधव से मिलने की इजाजत मांगी थी। हमने पाकिस्तान को बताया है कि जाधव की पत्नी अपनी सास के साथ वहां जाएंगी। इस दौरान पाकिस्तान को इस बात की गारंटी लेनी होगी कि इन्हें किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। इनसे कोई पूछताछ नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जाधव की पत्नी और सास के साथ हर समय इस्लमाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग का एक राजनयिक मौजूद रहेगा। तब भी जब जाधव और उनकी पत्नी के बीच मुलाकात होगी। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान केप्रस्ताव पर हमारा रुख सकारात्मक है। हम जाधव की पत्नी को भेजने के लिए तैयार हैं। हालांकि भारत के प्रस्ताव पर अब तक पाकिस्तान की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 

दरअसल इस पूरे मामले में वियना समझौते के उल्लंघन का दोषी पाकिस्तान आईसीसे में बुरी तरह घिरा हुआ है। इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान भी बार-बार यह सवाल उठा कि आखिर जाधव से किसी को मिलने क्यों नहीं दिया गया। अब दिसंबर में इस मामले की फिर से सुनवाई होनी है। ऐसे में पाकिस्तान जाधव की पत्नी को उनसे मिलने देने का रास्ता बना कर आईसीजे में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है। 

हाफिज पर पाक ने खुद खोली अपनी पोल 
मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की नजरबंदी खत्म करने संबंधी अदालती आदेश को छलावा बताते हुए भारत ने कहा है कि इस मामले में पाकिस्ताने ने खुद अपनी पोल खोल ली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधित इस आतंकी के मामले में जो कुछ वह शर्मनाक है। भारत लगातार कहता रहा है कि आतंकवाद को प्रश्रय, फंडिंग वहां की सरकार की नीति में शामिल है।


इस मामले से इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले को वैश्विक मंच पर उठाएगा। क्योंकि मुंबई हमला मामले में सईद को कानूनी शिकंजे में कस कर मारे गए बेकसूर लोगों को न्याय दिलाना पाकिस्तान की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed