फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's weather forecasting systems best in world, says Rijiju

Kiren Rijiju: ‘भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनिया में सबसे अच्छी’, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने किया दावा

Wed, 26 Jul 2023 03:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

रिजिजू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में हमारी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनिया भर में अन्य सभी प्रणालियों की तुलना में काफी बेहतर रही है।
 

विज्ञापन
India's weather forecasting systems best in world, says Rijiju
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : PTI

विस्तार

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणालियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणालियां (weather forecasting systems) दुनिया भर की सभी प्रणालियों से बेहतर हैं। मौसम विभाग की मौसम को लेकर की जाने वाली भविष्यवाणी की सटीकता में भी सुधार हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में इसके परिणाम सटीक रहे हैं।

विज्ञापन


IMD की भूमिका महत्वपूर्ण

रिजिजू ने पत्रकारों से कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में हमारी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और उसके परिणाम दुनिया भर में अन्य सभी प्रणालियों की तुलना में काफी बेहतर हैं। 

विज्ञापन

डॉपलर रडार की बढ़ेगी संख्या
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वानुमान में सुधार के साथ ही आपदा से संबंधित मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि डॉपलर रडार की संख्या 2013 में 15 थी, जोकि अब बढ़कर 35 हो गई है। इसके अलावा भारत अगले तीन वर्षों में और रडार जोड़ेगा। इसके बाद यह संख्या 68 हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि साल 2025 तक पूरा देश डॉपलर वेदर रडार नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदाओं को रोकना नामूमकिन
आईएमडी को लेकर रिजिजू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर मौसम एजेंसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। हम आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन आईएमडी की चेतावनियों का पालन करके उन्हें कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने 2014 के बाद से जबरदस्त काम किया है। इस साल चक्रवात बिपरजॉय को लेकर सही जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed