फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's semiconductor campaign: Young generation ready to play a role, IIT-NIT Rourkela tops in chip design

भारत का सेमीकंडक्टर अभियान: भूमिका निभाने के लिए तैयार युवा पीढ़ी, आईआईटी-एनआईटी राउरकेला चिप डिजाइन में अव्वल

Fri, 21 Mar 2025 07:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:49 AM IST
सार

एमईआईटीवाई की अगुवाई में चिप्स टू स्टार्ट-अप (सी2एस) कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई एक बड़ी पहल है। इसका लक्ष्य चिप डिजाइन में विशेषज्ञता प्राप्त बीटेक, एमटेक और पीएचडी स्तर पर 85,000 इंजीनियरों को तैयार करना है।

विज्ञापन
India's semiconductor campaign: Young generation ready to play a role, IIT-NIT Rourkela tops in chip design
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत सेमीकंडक्टर नवाचार तेजी से विकसित हो रहा है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, एनआईटी राउरकेला और सविता इंजीनियरिंग कॉलेज सहित शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान 'एनालॉग और डिजिटल हैकथॉन' के माध्यम से चिप डिजाइन नवाचार में अग्रणी बनकर उभरे हैं। चिप्स टू स्टार्ट-अप (सी2एस) पहल के तहत हैकथॉन का अयोजन किया गया। एनालॉग डिजाइन हैकथॉन में आईआईटी दिल्ली की टीम को पहला तो एनआईटी राउरकेला की टीम दूसरा पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विजेताओं की घोषणा की। साथ ही वैष्णव ने कहा, सेमीकंडक्टर डिजाइन को एक रणनीतिक रूप से अनिवार्यता मानते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) देश के चिप डिजाइन पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने की दिशा में हरसंभव कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन


चिप्स टू स्टार्ट-अप से 85,000 इंजीनियर तैयार करने का लक्ष्य
एमईआईटीवाई की अगुवाई में चिप्स टू स्टार्ट-अप (सी2एस) कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई एक बड़ी पहल है। इसका लक्ष्य चिप डिजाइन में विशेषज्ञता प्राप्त बीटेक, एमटेक और पीएचडी स्तर पर 85,000 इंजीनियरों को तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन से घट जाएगा केले का 60% उत्पादन, बढ़ते तापमान से 2080 तक तबाह हो सकते हैं बागान

आरआईएससी-वी प्रोसेसर' लॉन्च करने की भी घोषणा
देश के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम का विस्तार करते हुए मंत्रालय ने 'डिजिटल इंडिया आरआईएससी-वी प्रोसेसर' लॉन्च करने की भी घोषणा की है। इसके लिए 10 अप्रैल, 2025 से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यह पहल सी-डैक के वेगा प्रोसेसर और आईआईटी मद्रास के शक्ति माइक्रोप्रोसेसरों से संचालित होगी।


एनालॉग व डिजिटल हैकथॉन में इन टीमों ने मारी बाजी
100 घंटे तक चले 'एनालॉग और डिजिटल हैकथॉन' में 40 विशिष्ट टीमों, 200 नवप्रवर्तकों ने भाग लिया। कोडिंग और डिजाइन की चुनौतियों से प्रतिभागियों का सामना हुआ। एनालॉग डिजाइन हैकाथॉन में आईआईटी दिल्ली की टीम 'इंट्यूशन' ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि एनआईटी राउरकेला की टीम 'एनालॉग एज' ने दूसरा पुरस्कार जीता।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'प्राकृतिक खेती को अपनाए भारवाड़ समुदाय', पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत की अपील

वहीं आईआईटी गुवाहाटी की टीम एफईटीमैनियाक्स को तीसरा पुरस्कार दिया गया। डिजिटल डिजाइन हैकथॉन के लिए, आईआईटी बॉम्बे की टीम आरआईएससीबी ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि सविता इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम 'सिलिकॉन स्क्रिप्टर्स' दूसरे स्थान पर रही। तीसरा पुरस्कार आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी की टीम 'डायडेलस' को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed